UPTET Result Date 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से 2 जुलाई 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को कई शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1771074 अभ्यर्थी प्रतिभाग किए थे। यूपीटीईटी का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट का ऐलान जुलाई 2026 के अंत तक हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से ऑफिशियल डेट व समय रिजल्ट डेट को लेकर अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस बार परीक्षा अलग तरीके से आयोजित की गई ऐसे में परीक्षा के रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन का नियम लागू हो सकता है और स्कोर में काफी बड़ा असर देखने को मिल सकता है। यूपीटीईटी रिजल्ट को लेकर और नॉर्मलाइजेशन को लेकर क्या असर पड़ सकता है।
UPTET Result के पहले आएगी फाइनल आंसर की
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवायोजन आयोग के माध्यम से प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को घोषित किया गया था। जिस पर 14 जुलाई तक अभ्यर्थियों से आपत्ति दर्ज किए जाने का अवसर मिला और जिन भी प्रश्नों पर आपत्ति आई है उसके निराकरण हो जाने के बाद फाइनल आंसर की तैयार होगी और यूपी टेट रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की पहले घोषित की जा सकती है। इस फाइनल आंसर की के आधार पर रॉ मार्क्स तय होगा फिर उन सभी पर नॉर्मलाइजेशन के फार्मूले को लागू करते हुए अंतिम रूप से रिजल्ट को तैयार किया जाएगा। फाइनल आंसर की अंतिम उत्तर कुंजी है जिस पर आपत्ति नहीं दर्ज किया जा सकेगा और इसी के आधार पर रिजल्ट आएगा।
UPTET परीक्षा पास करने के लिए यह है पासिंग क्राइटेरिया
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी सफल हो जाएंगे उनको श्रेणी के आधार पर न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना आवश्यक है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों हेतु न्यूनतम 60% यानी कि 150 में से 90 अंक लाने हैं और ओबीसी एससी एसटी के अभ्यर्थियों को 150 में से 82 अंक लाना जरूरी है। यानी 55% अंक होने चाहिए। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का कट ऑफ नही रहता यह एक पात्रता परीक्षा है जिसमें सिर्फ पासिंग क्राइटेरिया पूरा का लेने पर अभ्यर्थी पास हो जाते हैं।
यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा में इस बार नॉर्मलाइजेशन का नियम
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET ) के इतिहास में यह पहली इस तरह की परीक्षा है जो कि रिजल्ट तैयार हो जाने के बाद नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को आयोग अपनाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की जगह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया गया है और इसी आयोग के द्वारा यह परीक्षा पहली बार कराई गई है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित करनी पड़ी। कुछ शिफ्ट में पेपर आसान आया तो कुछ शिफ्ट में पेपर कठिन आया। आसान और कठिन पेपर को सामान्य करने के लिए नॉर्मलाइजेशन का नियम लागू किया जाता है।
कुछ अभ्यर्थियों के अंक बढ़ेंगे तो कुछ के अंक घट सकते हैं
शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2026 में नॉर्मलाइजेशन का सीधा असर रहेगा। यानी आंसर की से मिलान करने के बाद अंक और फाइनल स्कोर के बाद देखे गए अंकों में काफी अंतर रहेगा। एक जैसे बिल्कुल नहीं रहेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का पेपर अन्य शिफ्ट के मुकाबले कठिन साबित हो पाता है तो तो उस शिफ्ट का औसत स्कोर कम देखने को मिल सकता है तो ऐसे में नॉर्मलाइजेशन की वजह से अंकों में इजाफा किया जा सकता है। कठिन शिफ्ट को कुछ एक्स्ट्रा अंक देखने को मिल सकते हैं। जिस शिफ्ट का पेपर काफी आसान रहा है। उस शिफ्ट के अभ्यर्थी औसत रूप से ज्यादा अंक पाएंगे। ऐसी स्थिति में इस चैप्टर के अंकों को नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाते हुए स्कोर काम किया जा सकता है। अगर आपने आंसर की को देखकर अपने अंको का अंदाजा लगा लिया है तो यह अभी जल्दबाजी होगी। क्योंकि फाइनल रिजल्ट में अंकों में ऊपर नीचे स्कोर देखने को मिल सकता है तो ऐसी स्थिति में कुछ शिफ्ट के अंक बढ़ सकते हैं तो कुछ शिफ्ट के अंक घट सकते हैं।
यूपी टेट के रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट आएगी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( UPTET ) रिजल्ट जारी हो जाने के साथ मे मेरिट लिस्ट जारी होगी। रिजल्ट आ जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपीटीईटी ( UPTET ) रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट पीडीएफ के रूप में जारी हो जाएगा। अभ्यर्थी अपने फोन या फिर कंप्यूटर की सहायता से अपने स्कोर को डाउनलोड कर सकते हैं यूपीटेट रिजल्ट का स्कोर देखने के लिए नीचे तरीका बताया गया है।
UPTET Result 2026 रिजल्ट देखने का तरीका
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जाने वाला है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे स्टेप का पालन करते हुए अपने परिणामों को चेक कर पाएंगे।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना है।
- होम पेज पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक पर क्लिक कर देना है।
- लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करते हुए सबमिट कर देना है।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आसानी से खुल जाएगा। इसको चेक करने के साथ उसका प्रिंट आउट आसानी से पा सकते है।
UPTET Important Link
| Description | Link |
| Check Result | Link Activate Soon |
| Official Website Link | Click here |










