UP Anganwadi Bharti Notification 2026: यूपी के 23 जिलों में आंगनबाड़ी की नई भर्ती शुरू, देखिए नोटिफिकेशन व लास्ट डेट

Staff Khabar
On: August 9, 2026 9:49 PM
Follow Us:

UP Anganwadi Bharti Notification 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती की प्रक्रिया 23 जिलों में चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। बाल विकास और पुस्ताहार विभाग के द्वारा हर महीने किसी न किसी जिले के लिए आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। और खाली पदों को भरने हेतु उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं किए हैं। उनके लिए यह फिर से बड़ा अवसर है। क्योंकि लगातार नए-नए जिलों की सूची इस आंगनवाड़ी भर्ती में जुड़ रही है हर जिले की अलग-अलग लास्ट डेट नहीं किया गया है। इसलिए अपने जिले की सूचना आपको जल्द देख लेना है। नीचे सभी जिलों की लिस्ट की अपडेट बताई गई है।

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती इन 23 जिलों में निकली है

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु संत कबीर नगर, कुशीनगर, एटा, सीतापुर, हापुड़, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, फिरोज़ाबाद, अयोध्या, सहारनपुर, गाजियाबाद, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया जिलों के लिए भर्ती का विज्ञापन निकाला गया है, एक जिले की डेट बढ़ा दी गई है, सिद्धार्थनगर की लास्ट डेट में बढ़ोतरी किया गया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु एटा, फर्रुखाबाद, हापुड़, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बस्ती, मेरठ, गाजियाबाद, भदोही और देवरिया जिले हेतु आवेदन मनाया जा रहा है इन जिलों के लिए आप आवेदन कर पाएंगे।

आवेदन करने हेतु उम्मीदवार अपने जिले का मूल निवासी होना चाहिए। जिस जिले के लिए वह आवेदन करना चाह रहा है आंगनबाड़ी भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को वरीयता नहीं दिया जा रहा है। बल्कि महिला अभ्यर्थी सिर्फ आवेदन कर पाएंगे। कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं पास योग्यता तय किया गया है। सहायिका पद के लिए 8वी या 10वीं पास योग्यता तय किया गया है। उम्र सीमा की बात किया जाए 18 से 40 वर्ष उम्र सीमा होना चाहिए। कुछ जिलों में आंगनबाड़ी का चयन स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायत के सिफारिश के आधार पर किया जाता है। इसलिए आवेदन के पहले संबंधित जिले का नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें। इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित नहीं होती। मेरिट के आधार पर चयन होता है।

जिला के आधार पर रिक्त पद की जानकारी, आवेदन की लास्ट डेट के साथ

जिलापदअंतिम तिथि
कुशीनगर[कार्यकर्ता]19-08-2026
संत कबीर नगर[कार्यकर्ता]20-08-2026
फर्रुखाबाद[सहायिका]19-08-2026
एटा[कार्यकर्ता / सहायिका]17-08-2026
आजमगढ़[सहायिका]31-08-2026
हापुड़[कार्यकर्ता / सहायिका]18-08-2026
सीतापुर[कार्यकर्ता / सहायिका]16-08-2026
लखीमपुर खीरी[कार्यकर्ता / सहायिका]15-08-2026
बुलंदशहर[कार्यकर्ता]14-08-2026
मेरठ[सहायिका]11-08-2026
फिरोजाबाद[कार्यकर्ता]13-08-2026
बस्ती[कार्यकर्ता / सहायिका]12-08-2026
सहारनपुर[कार्यकर्ता]12-08-2026
भदोही[सहायिका]20-08-2026
अयोध्या[कार्यकर्ता]11-08-2026
उन्नाव[कार्यकर्ता]11-08-2026
गाजियाबाद[कार्यकर्ता / सहायिका]07-08-2026
रायबरेली[कार्यकर्ता]06-08-2026
बाराबंकी[कार्यकर्ता]04-08-2026
सुल्तानपुर[कार्यकर्ता]04-08-2026
शाहजहाँपुर[कार्यकर्ता]03-08-2026
देवरिया[कार्यकर्ता / सहायिका]31-07-2026
सिद्धार्थ नगर[कार्यकर्ता]05-08-2026 ( Extended )

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद ही आसान तरीका है। उम्मीदवार अपने मोबाइल से या फिर अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने के पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अच्छे से तैयार रखना है। जिसमें आपके शैक्षिक अभिलेख और आधार कार्ड, निवासी प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर यहां दस्तावेज़ होने आवश्यक है।

Step 1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना है। संबंधित जिले के ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंचते हुए मोबाइल नंबर व अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर देना है।

Step 2. आवेदन करने हेतु रजिस्ट्रेशन कर देने के बाद लॉगिन करते हुए आवेदन फार्म को अच्छे से भरना है और दस्तावेज को अपलोड करना है और मांगी गई जानकारी को अच्छे से जांच लेना है।

Step 3. फॉर्म का पूरा जांच कर लेने के बाद फॉर्म को जमा कर देना है और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर प्रिंट आउट निकलवा कर रख लेना है।

इस तरह आपका आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म भर जाएगा।आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म भरने के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि किस जिले में भर्ती निकाली गई है। उस जिले के आप निवासी हो और उस जिले की भर्ती के लिए लास्ट डेट क्या है इस फॉर्म को सिर्फ महिला अभ्यर्थी भर पाएंगी। पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं है।

UP Anganwadi Bharti Notification 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनClick Here
ऑफिशियल वेबसाइटClick Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now