UPTET Result 2026 Date: यूपीटीईटी रिजल्ट कभी भी आ सकता है, नॉर्मलाइजेशन के साथ जारी होगा रिजल्ट

Staff Khabar
On: August 3, 2026 3:52 PM
Follow Us:

UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 3 जुलाई और 4 जुलाई को आयोजित कराया गया। इस परीक्षा में 17 लाख 70000 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए 17 लाख 17000 अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। प्रदेश भर के कुल 60 जिलों में यूपी टेट के लिए 955 केंद्र बनाया गया था। यूपीटेट परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद जताया जा रहा है कि यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग किसी भी वक्त यूपी टेट के रिजल्ट को जारी कर सकता है। आयोग के द्वारा अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया गया ना ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है अभ्यर्थियों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। इस बार रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन के आधार पर जारी होगा। इस बार उत्तर कुंजी से किए गए अंकों का मिलन और रिजल्ट के अंक में काफी बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

UPTET Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा नामUPTET Exam 2026
परीक्षाकी तारीख2,3 व 4 जुलाई
कुल परीक्षा केंद्र955 परीक्षा केंद्र, 60 जिलों के लिए
रिजल्टअभी नही आया
कुल अभ्यर्थियों की संख्या17 लाख 70 हजार
Official Websiteupessc.up.gov.in

यूपीटीईटी पेपर 1 व पेपर 2 दोनों का अलग अलग रिजल्ट आएगा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पेपर में आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा पेपर 1 जो कि कक्षा 1 से 5 तक पढाने के लिए आयोजित होता है। पेपर टू जो कि कक्षा 6 से 8 तक पढाने के लिए आयोजित होता है। दोनों पेपर के रिजल्ट लोगिन पोर्टल के द्वारा अलग-अलग जारी किया जाने वाला है। जो भी अभ्यर्थी यूपीटीईटी की इस परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का स्कोर कार्ड अलग-अलग चेक कर पाएंगे। हालांकि सीटेट की जो परीक्षा होती है। उसमें स्कोर कार्ड दोनों का एक साथ जारी होता है। लेकिन यूपी टेट का स्कोर कार्ड अलग-अलग जारी होगा। पहली बार डिजिलॉकर में मार्कशीट ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि व जरूरी डिटेल्स पहले से अपने पास तैयार करके रख लेना है ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप अपने रिजल्ट को चेक कर पाए।

यूपी टेट परीक्षा पास करने के लिए इतने अंक प्राप्त करना जरूरी है

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करने हेतु अलग-अलग वर्ग के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स तय किया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कल 150 अंकों में 90 अंक लाने पड़ते हैं। यानी 60% मार्क्स लाने पड़ते हैं। आरक्षित वर्ग जैसे कि ओबीसी एससी एसटी उम्मीदवारों हेतु यह सीमा थोड़ा कम रखा गया है। जिसको पास होने के लिए 150 में से 82 अंक लाने पड़ते हैं। यानी 55 फ़ीसदी अंक प्राप्त करने पड़ते हैं। इस बार सामान्य कारण यानी कि नॉर्मलाइजेशन की वजह से रिजल्ट में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता हैं। अगर आपके एक या दो नंबर कम हैं या फिर एक या दो नंबर से आप यूपी टेट परीक्षा पास हो रहे हैं तो इस बार रिजल्ट में काफी बाद बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपीटीईटी प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन मान्य

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के सर्टिफिकेट/प्रमाणपत्र की वैधता पहले 5 साल के लिए वैध होता था लेकिन सरकार के द्वारा इस नियम में काफी बड़े बदलाव किया जा चुका है। अब इस यूपी टेट के प्रमाण पत्र की वैधता को लाइफ टाइम मान्य कर दिया गया है। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि अगर आप परीक्षा पास कर लेते हैं तो अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा नहीं देना पड़ेगा यह सर्टिफिकेट आजीवन मान्य रहेगा। इस सर्टिफिकेट के द्वारा आप उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती जूनियर शिक्षक भर्ती व अन्य शिक्षक भर्तियों हेतु पात्र हो जाते हैं। यूपी टेट का जैसे ही रिजल्ट आ जाता है रिजल्ट आने के बाद यूपीटीईटी की जो प्रति है उसको सुरक्षित अपने पास रख लेना है कई प्रति में ताकि भविष्य में जो भर्तियां है उसके लिए आपको परेशानी न झेलनी पड़े।

यूपीटेट के रिजल्ट को इस प्रकार करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट जैसे ही जारी होता है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचते हुए यूपीटेट के रिजल्ट को देख सकते हैं। वह स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं नीचे इसका पूरा स्टेप बताया गया है।

  • यूपीटीईटी रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना है।
  • यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर पहुंचने के बाद रिजल्ट देखने का लिंक दिखाई पड़ेगा।
  • रिजल्ट का लिंक खुल जाने के बाद आवेदन का नंबर व जन्मतिथि जैसे महत्वपूर्ण लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करते हुए सबमिट करना है।
  • डीटेल्स को दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अपडेट के रिजल्ट खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को उम्मीदवार डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकलवा ले और अपने डिवाइस में भी इस रिजल्ट को सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर आपको परेशानी न उठानी पड़े।

UPTET Result Important Link

जानकारीलिंक
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
UPTET 2026 Result ( Active Soon )Click Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now