UPSRTC BUS Conductor Recruitment 2026: यूपी के परिवहन निगम में बस कंडक्टर की नई भर्ती नोटिफिकेशन जारी व आवेदन प्रक्रिया शुरू

Staff Khabar
On: July 29, 2026 8:55 PM
Follow Us:

UPSRTC BUS Conductor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा कंडक्टर के पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। 20 जुलाई 2026 को इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जारी किया गया है जो कि उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, बलिया और मऊ जिलों के लिए यह भर्ती 35 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आउटसोर्स माध्यम से यह बस कंडक्टर की भर्ती हो रही है। जो भी कैंडीडेट्स 12वी पास है और साथ में कंप्यूटर का सर्टिफिकेट ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट है तो वह आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष तय किया गया है। इस पद हेतु सैलरी लगभग 13400 प्रति महीने मिलने की संभावना है। आवेदन की लास्ट डेट 5 अगस्त 2026 तय किया गया है।

UPSRTC Bus Conductor Recruitment 2026 Overview

ParticularsDetails
Name Of RecruitmentUPSRTC BUS Conductor Recruitment 2026
Name of DepartmentUP State Road Transport Corporation
Number Of Post35
Qualification12th Pass+ CCC
Selection ProcessMerit Base
Form Apply Last Date05 August 2026
Age18 To 45 Years
Offcial Websitesewayojan.up.nic.in

UPSRTC BUS Conductor Recruitment 2026 भर्ती की जानकारी

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस कंडक्टर भर्ती के लिए आजमगढ़, बलिया और मऊ जनपद के लिए कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती का नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। जो कि कंडक्टर के पदों पर सीधी नियुक्तियां प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन नहीं होगा। जिलों में रहने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बढ़िया अवसर है। परिवहन निगम में काम करने अन्य नौकरियों मे फायदा दे सकता है फायदा मिल सकता है बस कंडक्टर के लिए वेतन 13400 दिया जाएगा।आउटसोर्सिंग के आधार पर यह वेतन काफी ठीक है।

जनपद का नामपद का नामवर्गवेतनमान
आजमगढ़/मऊ/बलिया35पुरुष₹13,400 प्रति माह
कुल पद35

बस कंडक्टर की भर्ती आउटसोर्स के आधार पर

बस कंडक्टर की भर्ती आउटसोर्सिंग के आधार पर की जाएगी। जो चयनित अभ्यर्थी हैं इनका उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में पैरोल पर बिल्कुल नहीं रखा जाता। बल्कि एजेंसी के माध्यम से कांटेक्ट के आधार पर काम दिया जाता है। सबसे बड़ा फायदा यहा है आउटसोर्स के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो जाती है। आउटसोर्सिंग के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलती है कागजी कार्यों में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती। हालांकि जो सरकारी कर्मचारी या स्थाई कर्मचारी हैं उनके आधार पर इन कर्मियों को ना पेंशन न प्रमोशन व नौकरी की गारंटी बिल्कुल नहीं दी जाती। इसलिए इन सभी पहलुओं का ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहिए। जिन उम्मीदवारों को विभाग में कार्य का अनुभव लेना है उनके लिए यह बढ़िया रह सकता है।

UPSRTC भर्ती के लिए योग्यता व जरूरी पात्रता

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भर्ती हेतु आवेदन करने वाले जो कैंडीडेट्स है किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही CCC यानी Computer Competency सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास ट्रिपल सी का सर्टिफिकेट नहीं है। वह आवेदन के पहले जरूर इस कोर्स को पूरा कर ले। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष रखा गया है। इस भर्ती में महिला उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पाएंगे। सिर्फ पुरुष उम्मीदवार फॉर्म भर पाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का मेडिकल रूप से फिट होना आवश्यक है। भरने के पहले नोटिफिकेशन में दी गई समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक को अच्छे से पढ़ना है।

UPSRTC कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन किस प्रकार करें

जो कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं आवेदन के पहले नीचे दिए गए स्टेप का पालन करते हुए फॉर्म को बिना गलती के भरना है।

इस भर्ती से जुड़ी ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेना है।

आवेदन शुरू करने के पहले जरूरी दस्तावेज जैसे की 12वीं की मार्कशीट ट्रिपल सी कंप्यूटर का सर्टिफिकेट आईडी प्रूफ व फोटो सिग्नेचर साथ में रखना आवश्यक है।

फॉर्म में मांगी गई समस्या जानकारी को सही से भरना है सभी कालम को पढ़कर अच्छे सिर्फ फॉर्म को भरना है।

आवेदन का लास्ट डेट 5 अगस्त 2026 तय किया गया है इसलिए अंतिम वक्त का इंतजार ना करते हुए समय रहते इस भर्ती हेतु आवेदन कर देना है।

DescriptionLink
NotificationClick Here
ApplyClick Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now