UP Special TET Update: उत्तर प्रदेश कार्यरत शिक्षकों के लिए काफी बड़ी खबर आ चुकी है। अगर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शिक्षक पास नहीं कर पाते हैं तो ऐसे में प्रदेश भर में कुल 1 लाख 42000 शिक्षक हैं जो कि विशेष टेट का आयोजन किए जाने की कार्य योजना तैयार हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के लिए कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है। बहुत जल्द इसको शासन को भेजा जाने वाला है। शासन स्तर से अनुमति मिल जाने के बाद विशेष टेट का आयोजन होगा। यह यूपी टेट प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर आप यूपीटीईटी या फिर सीटेट नहीं पास कर पाए हैं तो शिक्षकों के लिए स्पेशल टेट के माध्यम से फिर से सर्विस बढ़ाये जाने के साथ एक बहुत बड़ा अवसर मिलने वाला है।
UP Special TET Latest Update
| विवरण | जानकारी |
| सम्बंधित विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग |
| टेट पास शिक्षकों की कुल संख्या | 1.42 लाख |
| प्राथमिक शिक्षक | 64000+ |
| उच्च प्राथमिक | 76000+ |
| विशेषटेट वर्तमान की स्थिति | कार्ययोजना हुई तैयार |
| UPESSC अध्यक्ष | डॉ प्रशांत कुमार |
यह शिक्षक विशेष टेट में हो पाएंगे सम्मिलित
शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा इस तैयार कही गई कार्य योजना के आधार पर विशेष टेट की परीक्षा वर्ष 2010 के पहले सिलेक्ट हुए प्राथमिक स्तर के शिक्षक को सम्मिलित किया जाने वाला है। जो कि प्राथमिक स्तर के आधार पर वर्तमान में 64000 से अधिक संख्या है उच्च प्राथमिक स्तर में 76000 से अधिक संख्या है। कुल मिलाकर 142000 शिक्षक इस मौके का फायदा उठा पाएंगे जो कि अभी तक टेट को पास नहीं कर पाए थे।
विशेष टेट परीक्षा का आयोजन इसलिए है जरूरी
विशेष टेट परीक्षा यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा और शिक्षक बनने सेवा में बने रहने हेतु एक अनिवार्य योग्यता माना जाता है। जो कि शिक्षक 2010 के पहले नियुक्त किए गए थे। लेकिन किसी कारण अगर वह टेट नहीं पास कर पाए तो उनकी सेवा के लिए असमंजस की स्थिति बनी थी जो कि असमंजस की स्थिति दूर हो चुकी है और सरकार के द्वारा विशेष टेट कराए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ताकि यह भी शिक्षक अपनी पात्रता को पूरी करते हुए सेवा में बने रह पाए।
आयोग शासन के निर्देश पर परीक्षा के प्रस्ताव को कर रहा तैयार
हम सूत्रों के आधार पर शासन के निर्देश के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाने में जुटा हुआ है। आयोग के द्वारा परीक्षा की तैयारी को लेकर पूरा खाखा बना लिया गया है। अब इसको औपचारिक रूप से शासन स्तर को भेजा जाएगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार के द्वारा इस संबंध में जानकारी देकर यह बताया गया कि शासन के आदेश पर ही विशेष टेट कराए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश आ जाने के बाद तैयार की गई कार्य योजना
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 1 सितंबर देश के को सभी प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी पास करने का आदेश दिया गया था। इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख प्राथमिक शिक्षक ऐसे हैं जो कि वर्तमान में टेस्ट पास नहीं है। हालांकि शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास कर लिया। लेकिन अभी ऐसे काफी ज्यादा शिक्षक है जो कि टीईटी टेट नहीं पास है इसलिए शिक्षकों को टेस्ट पास करने के लिए सरकार स्पेशल टेट का आयोजन करने जा रही है। ताकि शिक्षकों की सर्विस को सरकार बरकरार रख सके अगर शिक्षक 2028 तक टेट नहीं पास कर पाते हैं तो वह बाहर हो सकते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन शिक्षकों को काफी बड़ी राहत दिए जाने की तैयारी चल रही हैं।
| UPESSC आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |










