UP Shikshak Bharti New Rule 2026: यूपी की शिक्षक भर्ती में हो गया बदलाव, प्रतीक्षा सूची को लेकर व्यवस्था समाप्त, नया नियम जारी

Staff Khabar
On: July 13, 2026 5:34 PM
Follow Us:

UP Shikshak Bharti New Rule 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा शिक्षक भर्ती के नियम में बदलाव कर दिया गया है। एडेड माध्यमिक विद्यालय व महाविद्यालय में वेटिंग लिस्ट को लेकर काफी बड़ा बदलाव हुआ है। एडेड माध्यमिक व महाविद्यालय की भर्ती में 25% तक का वेटिंग लिस्ट जारी किया जाता था। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व एडेड महाविद्यालय हेतु नई शिक्षक भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से पहली बार आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा एडेड महाविद्यालय हेतु उत्तर प्रदेश सेवा आयोग आयोजित करता था। दोनों प्रकार के भर्ती संस्थान अंतिम चरण प्रणाम के साथ पद के सापेक्ष 10 से 25% तक का प्रतीक्षा सूची हर भर्ती में जारी किया जाता था।

बिना वेटिंग लिस्ट के भर्तियां होगी पूरी

जब भर्ती की मूल चयन सूची जारी होती थी तो जो अभ्यर्थी कार्यभार नहीं ग्रहण कर पाते थे। वह रिक्त स्थान खाली हो जाता था और वेटिंग लिस्ट जारी करते हुए नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाती थी। इस प्रक्रिया की वजह से भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा सा देरी हो जाती थी और भर्ती प्रक्रिया में काफी वक्त लगता था। शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा नई भर्तियों में प्रतीक्षा सूची जारी नहीं किया जाएगा और वर्ष भर में पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। ताकि भर्तियों में कोई विलंब देखने को ना मिले। शिक्षा सेवा चयन आयोग आगामी सभी भर्तियों मे यह नई प्रणाली लागू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के इस फैसले की वजह से भर्तियों में ज्यादा विलंब नहीं हो पाएगा।

शिक्षकों के हजारों पदों का अधियाचन मिला

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नयी नियमोंवाली में यह नए नियम का व्यवस्था किया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को एडेड महाविद्यालय हेतु प्रचार्य के कुल 111 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 2160 पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है। इस तरह एडेड माध्यमिक के प्रधानाचार्य के कुल 1475 पद रिक्त हैं और प्रधानाध्यापक के 1172 पद रिक्त हैं जिसके लिए पोर्टल पर अधियाचन प्राप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्राथमिक शिक्षकों के 11508 पदों का अधियाचन प्राप्त हो गया है।

ऑनलाइन अधियाचन आयोग को जल्द भेजा जाएगा

टीजीटी और पीजीटी के खाली पदों हेतु शिक्षा निदेशालय के माध्यम से ऑनलाइन अधियाचन जल्द आयोग को भेजा जाने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय के द्वारा इन दोनों संवर्ग के 20000 खाली पदों का अधियाचन जनपदों से मांगे जाने के बाद परीक्षण करते हुए अनुमति हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दिया गया है। आयोग के द्वारा इन खाली पदों पर नई नियमावली के तहत भर्ती का आयोजन होगा और नयी नियमावली में अवशेष पैनल जारी किए जाने के व्यवस्था को पूरी तरीके से समाप्त कर दिया गया है।

यूपी लोक सेवा आयोग की इसी तरीके की है व्यवस्था

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा ऐसा ही नियम का पालन किया जाता है। इस तरह मूल चयन सूची के द्वारा चयनित छात्रों के द्वारा अगर किसी कारणवश कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता तो उस रिक्त हुए पद पर प्रतीक्षा सूची नहीं जारी की जाता। उस रिक्त हुए पद को अगली भर्ती के लिए अग्रणीत किया जाता है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के इस फैसले की वजह से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे छात्र काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। छात्र यह कह रहे हैं कि आयोग की इस नई प्रणाली से भर्तियों में तेजी आएगी। भर्तियों में ज्यादा विलंब नहीं होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तर्ज पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यह नियम लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अब एडेड माध्यमिक महाविद्यालय की भर्तियां में प्रतीक्षा सूची वाला काम नहीं रहेगा। बिना प्रतीक्षा सूची के आयोग भर्ती करेगा निष्कर्ष सही है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की शिक्षक भर्तियों में प्रतीक्षा सूची व्यवस्था को पूरी तरीके से समाप्त कर दिया गया है।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now