UP Security Guard Vacancy 2026: यूपी में 1000 सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नई भर्ती, दसवीं पास के लिए अवसर

Staff Khabar
On: July 5, 2026 7:31 PM
Follow Us:

UP Security Guard Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में दसवीं पास कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका आ चुका है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर बनने का बड़ा अवसर आ गया है। दसवीं पास अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर बन सकते हैं। जिसके लिए रोजगार मेला लगने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 1000 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती होगी। इन भर्ती के लिए फ्रेशर से लेकर अनुभवी अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के जरिए रोजगार मेला के द्वारा यह भर्ती आयोजित की जा रही है।

यूपी में 6 और 7 जुलाई को रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश में 6 जुलाई और 7 जुलाई को रोजगार मेला लगने वाला है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया जाएगा। यहां जॉब पाने के लिए अभ्यर्थी को रोजगार मेले में प्रतिभाग करना होगा। रोजगार मेले में पहुंचने से पहले उम्र सीमा, सैलरी, योग्यता संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है।

UP Security Guard Bharti 2026 Overview

कम्पनी का नामएसआईएस इंडिया लिमिटेड
रोजगार मेला जिला व जगहमुजफ्फरनगर, जिला सेवायोजन कार्यालय
पदों की संख्या1000
पद का नामसिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर
तारीखे6 व 7 जुलाई 2026
योग्यतासिर्फ 10वी पास
रजिस्ट्रेशन पोर्टलhttp://rojgaarsangam.up.gov.in

यूपी सिक्योरिटी व सुपरवाइजर भर्ती के लिए योग्यता

उत्तर प्रदेश सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम कक्षा दसवीं पास होना जरूरी है। अगर आप इससे ज्यादा पढ़े हैं तो भी इस नौकरी की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होना चाहिए।

एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती सैलरी

एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर चयनित कैंडिडेट्स को ₹16000 से ₹18000 महीने की सैलरी दी जाएगी। जो उम्मीदवार को अनुभव नौकरी का नहीं है वह फ्रेशर्स अभ्यर्थी यह जाब करके नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। फ्रेशर्स व अनुभवी दोनों उम्मीदवारों को इस भर्ती हेतु योग्य माना गया है।

यूपी सिक्योरिटी गार्ड रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

यूपी रोजगार मेले का आयोजन खंड विकास कार्यालय शाहपुर मुजफ्फरनगर में होगा। जो उम्मीदवार इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं वह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने के लिए नीचे स्टेप बताया गया है।

  • सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट http://rojgaarsangam.up.gov.in पर जाए।
  • होम पेज पर रजिस्ट्रेशन या लोगों का विकल्प दिखेगा।
  • न्यू अकाउंट पर जाते हुए साइन अप पर क्लिक कर दें।
  • अब सभी कैंडिडेट्स को अपना नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, जेंडर यूजर आईडी का जानकारी भरकर पासवर्ड बनाना है।
  • पासवर्ड को कंफर्म कर लेना है और डिक्लेरेशन पर क्लिक कर लेने के बाद कैप्चा कोड भरना है और अपने आधार को वेरीफाई कर लेना है।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट हो जाएगा

जो उम्मीदवार इस रोजगार मेले में सम्मिलित होना चाहते हैं 3 तारीख से पहले कैंडीडेट्स अपने जरूरी दस्तावेजों को अवश्य तैयार कर लें। जैसे कि पैन कार्ड आधार कार्ड, कक्षा दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपडेटेड सीवी को लेकर जॉब फेयर में पहुंचना है। भर्ती से जुड़ी या अन्य किसी भी तरह की जानकारी हेतु रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आप विजिट कर सकते हैं।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now