UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026: यूपी में ग्राम पंचायत सचिव के 13116 पदों पर नयी भर्ती तीन चरण में होगी नियुक्ति

Staff Khabar
On: July 7, 2026 11:16 AM
Follow Us:

UP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026: यूपी में ग्राम पंचायत सचिव के 13116 में पद सृजित कर दिया गया है। यूपी सरकार ने नए पदों की मंजूरी दे दिया है। ग्राम पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने हेतु 13116 नए ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती होगी। यूपी सरकार अपने ग्रामीण प्रशासन को मजबूत बनाने हेतु यह कदम उठाया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में अलग-अलग सचिव के नियुक्ति का रास्ता इस निर्णय के बाद साफ हो चुका है। सरकार ने यह कहा कि ग्राम पंचायत की नियुक्तियों के बाद विकास योजना का क्रियान्वयन में तेजी आएगी। सरकारी सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

UP Gram Panchayat Sachiv Bharti Overview

डिटेल्सविवरण
विभाग का नामपंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नामग्राम पंचायत सचिव
कुल पदों की संख्या13116
भर्ती एजेंसी का नामUPSSSC
उम्र सीमा18 से 40 वर्ष

यूपी ग्राम पंचायत सचिव के कुल पदों की संख्या 13116 है।लेकिन यह भर्ती तीन चरण में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहले चरण में 4372 पद का सृजन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत सचिव पहले चरण में 4372 पद को किया जाएगा सृजित

सरकार के द्वारा बनाए गए योजना के आधार पर यह भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा। इस भर्ती हेतु पहले चरण में 4372 में पदों को सृजित किया जाने वाला है। पहले चरण में 4372 पदों पर संपन्न होगी। पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शेष पदों पर आगे क्रमवार भर्ती प्रक्रिया पूरा होगा। पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरे किए जाने की तैयारी चल रही है। सरकार ने इस भर्ती के लिए मंजूरी दे दिया है।

यह भी पढ़े- UP Free AI For All Course Scheme 2026: सरकार फ्री में एआई कोर्स करवा रही, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हुई शुरू

वर्तमान में कुल इतने ग्राम सचिव है कार्यरत

उत्तर प्रदेश में 58000 कुल ग्राम पंचायत है लेकिन इन ग्राम पंचायत के संचालन हेतु अभी सिर्फ 16000 ग्राम पंचायत सचिव वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। एक सचिव को कई ग्राम पंचायत का कार्य देखना पड़ रहा है। जिस वजह से विकास कार्य के साथ सरकारी कामकाज प्रशासनिक जिम्मेदारी के निर्वहन में काफी ज्यादा परेशानी आती है। इस नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान होने की पूरी उम्मीदें हैं।

प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए अलग सचिव की नियुक्ति

सरकार का यह लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु अलग सचिव की नियुक्ति कर दिया जाए। जिससे पंचायत स्तर पर अभी तरह के प्रशासनिक कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी। ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व अन्य सरकारी सेवा हेतु व प्रमाण पत्र हेतु इंतजार ज्यादा नही करना पड़ेगा। सभी कार्य गांव से ही हो सकेंगे।

विकास योजनाओं के कार्यों में आ पाएगी तेजी

सरकार का यह कहना है कि पंचायत सचिव की संख्या बढ़ने के बाद केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चल रही विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिल पाएगी। विकास कार्यो की निगरानी रिकॉर्ड अपडेट में तेजी देखने को मिलेगी।ग्राम पंचायत सचिव की कमी की वजह से सरकारी कार्य थोड़ा धीमा होता था। लेकिन अब नए पंचायत सचिव भर्ती हो जाने के बाद विकास कार्यों में काफी तेजी देखने को मिलेगी।

सरकार का लक्ष्य ग्रामीण प्रशासन और अत्यधिक प्रभावी

प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ियों मे ग्राम पंचायत सचिव काफी महत्वपूर्ण कड़ी रहती है। ग्राम पंचायत सचिव पंचायत बैठकों का संचालन करवाते हैं। सरकारी योजनाओं का रिकॉर्ड रहता है और यह शासन के द्वारा दिए गए निदेशकों का पालन करते हैं। ग्राम पंचायत की सचिव की नियुक्ति हो जाने के बाद ग्रामीण प्रशासन और अधिक प्रभावी व जवाबदेही की सम्भावना है।

ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती तीन चरणों में होगी

सरकार के आधार पर कुल 13116 पद पर नहीं भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी। लेकिन यह भर्ती एक साथ नयी आयोजित की जाएगी। इस भर्ती को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण हेतु पद सृजित किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह प्रति प्रक्रिया पूरी होगी। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और चयन प्रक्रिया संबंधित जानकारियां जल्द जारी होगा।

गांव के विकास कार्य को मिल पाएगी नयी रफ्तार

तमाम प्रकार के विशेषज्ञों का यह कहना है कि पंचायत सचिव की संख्या बढ़ जाने की वजह से ग्राम पंचायत प्रशासनिक दक्षता में बढ़ोतरी होगी। जिस वजह से विकास कार्यों में तेजी आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा। गांव में सुशासन को और अधिक मजबूती मिल पाएगी। गांव के विकास कार्य को इस नई भर्ती से नई रफ्तार मिल सकेगी।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now