UP ₹25000 DAKSPSSY Yojana 2026: यूपी के बच्चों को पढ़ाई के लिए ₹25000 की घर बैठे स्कॉलरशिप, यह है आवेदन करने का तरीका

Staff Khabar
On: July 22, 2026 7:22 PM
Follow Us:

UP ₹25000 DAKSPSSY Yojana 2026: उत्तर प्रदेश के मजदूर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई के लिए यूपी सरकार एक योजना का संचालन कर रही है। अगर आपके घर से कोई फैक्ट्री या किसी कंपनियां दुकान में कार्य कर रहा है और वह बच्चे को अच्छी शिक्षा उच्च व तकनीकी लेवल की शिक्षा दिलाना चाह रहा है तो पैसों की तंगी अब नहीं आएगी। जिसके लिए सरकार के द्वारा एक नई स्कीम चलाई जा रही है। जिसमें बच्चों के खर्च के लिए सरकार स्कॉलरशिप देगी। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना चल रही है। योजना को चलाए जाने का प्रमुख मकसद गरीब और श्रमिक वर्ग के सभी प्रतिभावान बच्चों को आगे की पढ़ाई जैसे इंजीनियरिंग मेडिकल डिप्लोमा जैसी महत्वपूर्ण पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करना है। ताकि बच्चों का एक अच्छा सुनहरा भविष्य बन पाए।

UP ₹25000 DAKSPSSY Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामDAKSPSSY
स्कालशिप राशि₹25000
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
अधिकतम मासिक वेतन₹15000
आधिकारिक वेबसाइटskpuplabour.in

इन कोर्स की पढ़ाई के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना जो कि लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा बन रही है। योजना का चलने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि गरीब और श्रमिक वर्ग के जो प्रतिभावान बच्चे हैं वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रख पाए। प्रतिभावान बच्चे इंजीनियरिंग मेडिकल और डिप्लोमा जैसे महत्वपूर्ण कोर्स में पढ़ाई के लिए सरकार मदद प्रदान करती है। ताकि वह अपने भविष्य का अच्छा निर्माण कर पाए।

पढ़ाई के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि

सरकार के इस योजना के तहत कोर्स के अनुसार वित्तीय सहायता राशि प्रदान किया जाता है। नीचे टेबल में कोर्स और कोर्स के आधार पर मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि की जानकारी बताई गई है।

कोर्स प्रकारकोर्स नामस्कालरशिप राशि
डिग्री कोर्सB.tech, MBBS, MBA ETC.₹25000
डिप्लोमा कोर्सPolytechnic₹15000
सर्टिफिकेटअन्य₹10000

टेबल के द्वारा किस कोर्स के लिए कितनी स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। यह बता दिया गया है डिग्री कोर्स के लिए ₹25000 की स्कॉलरशिप डिप्लोमा कोर्स के लिए ₹15000 की इस स्कॉलरशिप और सर्टिफिकेट व अन्य कोर्स हेतु ₹10000 की आर्थिक सहायता दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ कौन ले पाएगा जाने

इस योजना का लाभ मजदूर वर्ग के लोग ले पाएंगे उत्तर प्रदेश में दुकान व वाणिज्य के अधीन अधिष्ठान अधिनियम 1962 या फिर फैक्ट्री अधिनियम 1948 रजिस्टर्ड संस्थान ए फैक्ट्री में कोई श्रमिक कार्य कर रहा है और उस श्रमिक का अधिकतम वेतन ₹15000 से अधिक नहीं होना चाहिए। बीटेक m.tech बीबीए बीसीए एमसीए एमबीए और एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण डिग्री कोर्स या फिर पॉलिटेक्निक या फिर पोस्ट ग्रेजुएट जैसे महत्वपूर्ण कोर्स में पढ़ाई कर रहे बच्चे पात्र माने गए हैं।

इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना के लिए छात्रों के पास स्कूल जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है।

इस योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को मिल पाएगा पास बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी आईएफएससी कोड के साथ होना चाहिए।

जो छात्र-छात्राएं तकनीकी संस्थान में प्रवेश ले ली है या फिर अध्यनरत हैं तो उसका प्रमाण पत्र जैसे कोई फीस की रसीद या फिर संस्थान का आईडी कार्ड होना चाहिए।

आवेदन करने का आसान तरीका

अगर आप पूरी तरीके से पात्र है तो आप खुद से बिना इधर-उधर गए खुद से आवेदन कर पाएंगे।

  • पात्र उम्मीदवार उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल skpuplabour.in पर पहुंचे।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद श्रमिक एप्लीकेशन को चुनना है और नए यूजर अगर आप हैं तो रजिस्टर न्यू यूजर पर क्लिक करते हुए फॉर्म को भरना है।
  • क्रैडेंशियल के माध्यम से लॉगिन कर लेना है और योजना का चुनाव कर लेना है इसके बाद अपनी जानकारियां भरनी है और फोटो अपलोड करके सबमिट कर देना है
  • आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लेना है
  • प्रिंटआउट को बच्चे अपने शैक्षणिक संस्थान से या फिर अपनी फैक्ट्री से वेरीफाई करवाना है
  • अब दोबारा पोर्टल पर करते हुए लॉगिन कर लेना है सत्यापित फॉर्म को और जो जरूरी दस्तावेज है स्कैन करते हुए अपलोड कर देना है।

इतना कर लेने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया जैसे ही पूरी होती है इसके बाद स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में सरकार के द्वारा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिसकी जानकारियां आपको एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। जो कि आवेदन करते समय अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डाला होगा। उस पर आपको सूचना आ जाएगी। एप्लीकेशन स्टेटस इसके तहत आवेदन का स्टेटस आप ट्रैक आसानी से कर सकते हैं। और यह जानकारी पा सकते हैं कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हुई या नही या स्कॉलरशिप की राशि आई या नहीं यह जानकारी स्टेटस के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now