Bakri Palan Yojana 2026: यूपी की महिलाओं को तोहफा, यूपी में पांच बकरियां पालने पर सरकार 90% सब्सिडी का लाभ देगी

Staff Khabar
On: July 14, 2026 8:57 PM
Follow Us:

Bakri Palan Yojana 2026: ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए सरकार बड़ा तोहफा लेकर आई है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाए जाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा जेलों में बकरी पालन का स्वरोजगार योजना की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लगभग लाखों महिलाओं को 90% की सब्सिडी राशि पर पांच बकरी और एक बकरा उपलब्ध सरकार कराएगी। बकरियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी पशुपालन विभाग तकनीकी सहयोग के द्वारा की जाएगी और प्रशिक्षण का की निगरानी पशुपालन विभाग तकनीकी सहयोग के द्वारा की जाएगी।

चयनित स्वयं सहायता महिलाओं को बकरी पालन की ट्रेनिंग

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हजारों की संख्या में सहायता समूह एक्टिव हैं। जिस वजह से लाखों महिलाएं इस सहायता समूह से जुड़ी हुई है। ऐसे में इस योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण की महिलाओं के आय में बढ़ोतरी किया जाना है। साथ ही उनको स्थाई रोजगार दिया जाना है चयनित महिलाएं होंगी उनको वैज्ञानिक आधारित बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बकरी पालन की प्रशिक्षण बकरी के रोगों का नियंत्रण संतुलित आहार वह टीकाकरण व प्रजनन प्रबंधन व आधुनिक बकरी पालन का जानकारी प्रदान किया जाएगा। ताकि महिला लाभार्थी अधिक से अधिक उत्पादन व बेहतर आय अर्जित कर पाए।

महिला लाभार्थियों का भर्ती का चयन ग्राम पंचायत स्तर पर होगा

इस योजना के तहत चयन ग्राम पंचायत स्तर के आधार पर होगा। पशुपालन विभाग की देखरेख में ग्राम पंचायत स्तर सभा का बैठक का आयोजन होगा। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आवेदन लिया जाएगा। बकरी पालन का पुराना अनुभव रखने पर महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दिया जाएगा। 3 वर्षों के दौरान इस लाभ प्राप्त कर चुकी महिलाओं हेतु दोबारा पात्र नहीं माना जाएगा। इस योजना के माध्यम से इस योजना के माध्यम से सभी पात्र महिला लाभार्थियों को ₹60000 तक के माल की बकरी इकाई उपलब्ध होगी। जिसमें 90% का राशि शासन अनुदान के रूप में देगी और 10% की राशि लाभार्थियों को स्वयं जमा करना पड़ेगा।

स्टांप पेपर सहित जमा करने पड़ेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट

महिला आवेदनों का सत्यापन पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से होगा। आवेदन करते समय बैंक पासबुक की प्रति के साथ आधार कार्ड, बकरी पालन का ट्रेनिंग प्रमाण पत्र और बकरी इकाइयों को कम से कम तीन वर्ष तक संचालित किए जाने और संबंधित 10 रुपए का स्टांप पेपर के साथ शपथ पत्र को जमा कर देना आवश्यक है।

इस योजना को लेकर महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक

राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत प्रेम सहायता समूह की महिलाओं को इस योजना के प्रति लगातार जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग के द्वारा सभी पात्र महिलाओं हेतु इस योजना का लाभ को दिया जाएगा। प्रयास यह है कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिला इस योजना से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बन पाए और आर्थिक रूप से सशक्त बन पाए और आय स्रोत जुटा पाए।

कानपुर नगर की महिलाओं हेतु यह अच्छी खबर है कुछ करना चाहते हैं तो बकरी आने पर आप भी मालामाल बन सकते हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा कानपुर नगर की 65000 ग्रामीण महिलाओं को बकरी पालन हेतु 90% अनुदान पर पांच बकरी और एक बकरा प्रदान किया जाएगा। एक बार आप अपनी किस्मत आजमा कर देख सकते हो।सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु हर एक बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाए और आय श्रोत महिलाओं के पास हो इस योजना में सबसे ज्यादा फायदा उन महिलाओं को होगा जो कि बकरी पालन में अनुभव रखते हैं अनुभवी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एक बार इस योजना का लाभ ले चुकी महिलाओं को दोबारा पात्र नहीं समझा जाएगा।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now