UP Primary Teacher Vacancy Notification 2026: यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, अधियाचन पोर्टल पर हुआ ऑनलाइन

Staff Khabar
On: August 6, 2026 5:52 PM
Follow Us:

UP Primary Teacher Vacancy Notification 2026: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आ गई है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित हो रहे प्राथमिक विद्यालयो में शिक्षक भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। यूपी नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों हेतु 11508 रिक्त पदों का अध्ययन ऑनलाइन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। 33 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश के नगर क्षेत्र में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। लाखों उम्मीदवार में इस भर्ती के आने की उम्मीद काफी जाग चुकी है। उत्तर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के रिक्त पदों का अधियाचन अपलोड किए जाने की तैयारी चल रही हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से प्राप्त अधियाचन का परीक्षण करेगा। अधियाचन का परीक्षण कर लेने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़ी शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। सरकार के द्वारा शिक्षकों के रिक्त पदों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया है पूरी जानकारी इस भर्ती को लेकर आगे बताया गया है।

यूपी के नगर क्षेत्र के स्कूल में 11508 पदों का अधियाचन हुआ ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित हो रहे स्थिति प्राथमिक विद्यालयों के लिए नगर क्षेत्र के बेसिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के 115008 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसका अधियाचन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के पोर्टल पर ऑनलाइन हो चुका है। बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अध्यक्ष भेज दिया गया है। तमाम जानकारी के आधार पर नगरीय विद्यालयों में 11508 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 33 वर्षों बाद यह भर्ती नगर क्षेत्र में शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी के लिए अच्छी खबर है जो कि शिक्षा विभाग में भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे इसके पहले नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में आखिरी भर्ती 1993 वर्ष में आई थी अब जाकर 33 वर्ष बाद 2026 में यह भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है।

यूपी के ग्रामीण क्षेत्र में 48000 शिक्षकों के पद रिक्त

उत्तर प्रदेश से ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में 48000 रिक्त पद है। जिसका अधियाचन अपलोड किए जाने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधियाचन का परीक्षण करते हुए लगभग 59000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द तेज कर सकता है। उत्तर प्रदेश में नगरीय और ग्रामीण दोनों को मिलते हुए एक बड़ी भर्ती आने की उम्मीद दिख रही है। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 225000 विद्यालय वर्तमान में संचालित हैं। तमाम आंकड़ों के आधार पर डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक पद रिक्त बताया जा रहा है। इस समय प्रदेश भर में शिक्षकों की कमी एक बहुत बड़ी चुनौती का विषय बना हुआ है। सरकार इसे बहुत चरण बद्ध तरीके से भरने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है। अधियाचन का अपलोड होना भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। अधियाचन के बाद भर्ती प्रक्रिया की राह काफी आसान हो जाती है।

UP Primary Teacher Vacancy Notification 2026

विवरणजानकारी
नगर क्षेत्र अधियाचन11,508 पद
ग्रामीण क्षेत्र के लिए अधियाचन प्रस्तावित48883 पद
कुल स्वीकृत पद ( सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय )3,27,804
कुल रिक्त पदों की संख्या60,958
भर्ती की वर्तमान स्थिततिनगर क्षेत्र 11508 अधियाचन अपलोड, ग्रामीण अधियाचन जल्द अपलोड
आयोगउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी

उत्तर प्रदेश के नगर क्षेत्र के विद्यालय में काफी बड़ी संख्या में पद रिक्त है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ग्रामीण आचल के प्राथमिक विद्यालयों में नगर क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। जिस वजह से नगरी क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्त हो चुके हैं। काफी लंबे समय से नगरीय क्षेत्र के विद्यालय में भर्ती नहीं हो पाई। शिक्षा विभाग के द्वारा इन खाली पदों को भरे जाने की कवायत शुरू कर दिया है। जून महीने में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी के द्वारा नगरीय क्षेत्र के लिए स्पष्ट रूप से अधियाचन को भेजा गया था। जिसके बाद यह प्रक्रिया अब आगे बढ़ चुकी है। विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री के द्वारा खाली पदों की पुष्टि की जा चुकी है जिससे अब यह काफी स्पष्ट हो रहा है कि सरकार इस प्राथमिक भर्ती के मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है और आने वाले महीना में इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं और यह भर्ती रफ्तार पकड़ सकती है।

विधानसभा सत्र में शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार ने दे दिया आधिकारिक जवाब

विधानसभा में इस समय तीसरा सत्र 2026 चल रहा है जो कि प्रथम मंगलवार को ही श्री तेज प्रताप सिंह करहल मननीय सदस्य के द्वारा यह सवाल पूछा गया और माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में जुड़े काफी जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े सदन के सामने पेश किया गया जवाब में यह बताया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 में छात्र शिक्षक अनुपात 30:1 का वर्णन है और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35:1 का वर्णन निश्चित है। प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के लिए कुल स्वीकृत पद वर्तमान में 327804 है जो कि इन स्वीकृत पदों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में 60958 कुल पद रिक्त हैं।सरकार के द्वारा यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन 21 अगस्त 2023 को किया जा चुका है और नगर क्षेत्र के 11508 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए और ऑनलाइन माध्यम से भेजे जाने की पुष्टि सदन में कर दिया गया है। जिससे अब यह स्पष्ट है कि यह भर्ती प्रक्रिया अधिकारिक तौर शुरू हो चुकी है और आगे बढ़ चुकी है।

DescriptionLink
Official PDFClick here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now