CTET September Exam City Slip in August 2026: सीटेट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप अगस्त CBSE करेगा जारी

Staff Khabar
On: August 2, 2026 3:37 PM
Follow Us:

CTET September Exam City Slip in August 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार सीटेट परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार सीटेट परीक्षा जुलाई सेशन के लिए 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट में आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। सीटेट परीक्षा के लिए अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि 6 सितंबर 2026 को सीटेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने का इंतजार है। एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी रहती है। सीबीएसई बोर्ड के द्वारा एक सप्ताह पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया जाता है। यानी अगस्त महीने में सीटेट परीक्षा के लिए एग्जाम सीट स्लिप जारी कर दी जाएगी। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं यह अपडेट आपके लिए बेहद ही जरूरी है।

सीटेट परीक्षा 6 सितंबर को, फॉर्म इस डेट में भरे गए थे

सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने एग्जाम डेट घोषित कर दिया था। सीबीएसई के द्वारा नोटिफिकेशन जारी करते वक्त यह कहा गया था अगर आवेदकों की संख्या अधिक होती है तो सीटेट की परीक्षा 5 सितंबर को भी कराया जा सकता है।परीक्षा दो पालियो में आयोजित होगी। पहली पाली में कक्षा 1 से 5 तक के लिए सीटेट परीक्षा आयोजित होगी। दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने के लिए सीटेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन 11 मई 2026 से 10 जून 2026 तक भरवारा गए थे। उम्मीदवारों को फॉर्म में चार मनपसंद शहर चुनने का विकल्प दिया गया था उन चार शहरों में किसी एक में परीक्षा केंद्र रहेगा।

सीटेट परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर क्या है अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटेट की परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप 1 से 2 सप्ताह पहले यानी 10 से 15 दिन पहले जारी कर दिया जाता है। इस अनुसार देखा जाए तो सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप 20 अगस्त के आसपास कभी भी जारी हो सकती है। सीबीएसई बोर्ड के द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी किए जाने की कोई पक्की डेट तय नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बना कर रखना है। ताकि कोई अपडेट मिस ना हो। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद आपको अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। परीक्षा केंद्र का पूरा पता एग्जाम सिटी स्लिप में नहीं रहता है। सिर्फ आपका एग्जाम शहर की जानकारी रहती है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद में एडमिट कार्ड जारी होगा। उस मुख्य एडमिट कार्ड में परीक्षा शहर के साथ परीक्षा केंद्र की जानकारी दी रहेगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की फोटो हस्ताक्षर सहित सभी प्रकार की जानकारियां रहेंगी। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड को ले जाना जरूरी रहता है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाता है।

सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने का तरीका

सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने हेतु तरीका व प्रक्रिया बहुत आसान है। जैसे ही बोर्ड के द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाती है। उम्मीदवार अपना लॉगिन डिटेल्स की सहायता से एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर पाएंगे। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उम्मीदवारों का पहुंचना है। ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करना है। एक नया पेज खोलने के बाद लॉगिन डिटेल्स की जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी को भर देने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। जिसको डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।

Step 1. सबसे पहले उम्मीदवार ऑफीशियल वेबसाइट seated.nic.in पर पहुंचे।

Step 2. होम पेज पर सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक दिखेगा उस लिंक पर क्लिक करना है।

Step 3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगिन कर लेना है।

Step 4. स्लिप को डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकलवा कर रख लेना है।

Step 5. प्रिंटआउट को भविष्य के लिए 1 कॉपी सुरक्षित रख लेना है।

CTET September Exam City Slip & Admit Card 2026 Important Links

जानकारीलिंक
CTET September 2026 Exam City SlipClick Here
CTET September 2026 Admit Card 2026Click Here
CTET Official WebsiteClick Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now