UPPSC BEO Vacancy 2026 Notificacion: यूपी में खंड शिक्षा अधिकारी के 235 पदों के लिए विज्ञापन जल्द

Staff Khabar
On: July 31, 2026 2:24 PM
Follow Us:

UPPSC BEO Vacancy 2026 Notificacion: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी यानी की बीईओ भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाने वाला है। पिछले 6 वर्षों से इस भर्ती का नोटिफिकेशन रुका हुआ था और शासन स्तर पर इस भर्ती को लेकर अब हलचल शुरू हो चुकी है। समकक्ष अर्हता को लेकर विवाद की स्थितियां समाप्त हो चुकी है विवाद की स्थिति समाधान के बाद विभाग के द्वारा अधिक पदों की समीक्षा किया जाना शुरू कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी के खाली पदों की रिक्तियां का विवरण ऑनलाइन फीडिंग होना शुरू हो चुका है। वर्तमान में पूरे उत्तर प्रदेश में 338 खंड शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त हैं। लेकिन 235 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अगले सप्ताह अधियाचन भेजने की तैयारी चल रही हैं निदेशालय के द्वारा अधियाचन भेजने को लेकर कार्य किया जा रहा है।

UPPSC BEO Vacancy 2026 Notificacion Overview

ParticularsDetails
भर्ती नामखण्ड शिक्षा अधिकारी BEO भर्ती 2026
आयोग का नामउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC )
कुल सृजित पदों की संख्या1031
कुल रिक्त पदों की संख्या338
भर्ती हेतु अधियाचन पद की संख्या235
पिछली भर्ती नोटिफिकेशन2019 ( कुल पद – 309 पद )
भर्ती की वर्तमान जानकारीअधियाचन भेजने की प्रक्रिया शुरू

BEO की भर्ती इतने पदों पर जानिए पूरा गणित

उत्तर प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी के कुल 1031 पद सृजित किया गया है। जिसमें पदोन्नति कोटा सम्मिलित किया गया है। इसी वजह से रिक्त 338 पदों में लगभग 100 पदोन्नति हेतु रोका गया है। कुछ पद मुकदमे की वजह से प्रभावित होने की वजह से रोक दिया गया है। इन सबको अलग रखते हुए भी शेष 235 पदों के विवरण भर्ती हेतु अधियाचन भेजा जाने वाला है। जिसमें कुल 164 पदों को सम्मिलित किया गया है। और खंड शिक्षा अधिकारी से समूह ख उच्चतर पद यानी कि बीएसए या फिर समकक्ष पद हेतु पदोन्नति होने से कुल रिक्त हुए पद हैं इन पदों को ऑनलाइन फीडिंग किया जा रहा है।

बीईओ समकक्ष अर्हता विवाद हुआ समाप्त

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा वर्ष 2019 में 309 पदों का नोटिफिकेशन खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती का निकला था। जिसमें समकक्ष अर्हता को लेकर काफी बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। जिसके चलते लंबे वक्त से नई भर्ती नहीं आ पाई थी। अब शासन के द्वारा समकक्ष अर्हता से जुड़ा विवाद प्रकरण को निस्तारित कर दिया गया है और बीएड को स्पष्ट कर दिया गया है बीएड का सकमक्ष कोई दूसरा पाठ्यक्रम अब खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती के लिए मान्य नहीं किया गया है। इस स्पष्टीकरण होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने में अब किसी पर प्रकार की बाधा नहीं है।

UPPSC BEO भर्ती का नोटिफिकेशन कब तक

अगले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 235 खाली पदों का अधियाचन मिलने वाला है। इसके बाद भर्ती के विस्तृत विज्ञापन को जारी किया जाएगा। आवेदन डेट सहित विस्तार पूर्वक जानकारियां नोटिफिकेशन में दी रहेंगी। आवेदन की डेट पात्रता व अन्य जरूरी जानकारी रहेगी जो अभ्यर्थी इस भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया अवश्य पूरा कर लेना है। वर्तमान में खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती के विज्ञापन जारी किए जाने की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन देखने को मिल सकता है। अगस्त के मध्य में या फिर अगस्त के अंतिम सप्ताह में खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। आयोग की ऑफिशियल अधिसूचना जारी होने का इंतजार अभी करना पड़ेगा।अभ्यर्थियों का 6 वर्षों का लंबा इंतजार अगस्त महीने में समाप्त हो सकता है। 235 पदों के लिए आयोग अधिसूचना अगस्त में जारी कर सकता है।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now