Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन का बड़ा अवसर, 31 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

Staff Khabar
On: July 26, 2026 10:05 PM
Follow Us:

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय संगठन के द्वारा कक्षा 6 में एडमिशन देने के लिए शैक्षणिक वर्ष 2027-28 हेतु चयन परीक्षा का नोटिफिकेशन घोषित कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय की यह परीक्षा देश भर के विभिन्न जिलों में प्रत्येक वर्ष का आयोजन होता है। जो कि निशुल्क रहता है। जो बच्चे कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहे हैं। कक्षा 6 में एडमिशन पाने के लिए आवेदन कर पाएंगे। आवेदन किए जाने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 तय किया गया है। नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। नवोदय विद्यालय संगठन जो की एक स्वायत्त संस्था है। जिसमें शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा प्रदान किया जाता है। काफी लंबे समय से इस परीक्षा के इंतजार कर रहे छात्रों का उनके अभिभावकों के लिए काफी महत्वपूर्ण खबर है। क्योंकि नवोदय विद्यालय संगठन के द्वारा कक्षा 6 के एडमिशन में सीटों की संख्या सीमित रखी जाती है।

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2026 Overview

ParticularDetails
Name Of Conducting BodyNVS ( Navodaya Vidyalaya Samiti )
Exam NameJawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2027 ( JNVST 2027 )
ClassClass 6
Form Fill Last Date31 July 2026
Exam Date28 November 2026
Mode Of ApplicationOnline
Name Of Official Websitenavodaya.gov.in

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2026 के लिए कौन कर पाएगा आवेदन

नवोदय विद्यालय एडमिशन 2026 के लिए सिर्फ वही बच्चे बैठ पाएंगे। जो उस जिले के निवासी हो और जहां वह प्रवेश चाह रहे हैं जिसके लिए यहां अनिवार्य है कि बच्चा कक्षा 5 के स्कूल में पढ़ाई कर रहा हो और किसी मान्यता प्राप्त स्कूलों में वह पढ़ाई कर रहा हो और इस जिले में उसे बच्चों के द्वारा कक्षा तीन चार और पांच करना आवश्यक है। तभी उस बच्चे का आवेदन स्वीकार होगा। जैसे कि कोई बच्चा बीच में अपने स्कूल या फिर जिला बदल दिए हैं तो इसके लिए पात्रता व शर्त अलग से लागू किया जा सकता है। जिसके लिए विस्तार नोटिफिकेशन अच्छे से ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2026 के लिए उम्र सीमा

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027 में जो भी बच्चे आवेदन किए बच्चे का जन्म 1 मई 2015 से और 31 जुलाई 2017 के बीच में होना आवश्यक है। बच्चों की यह उम्र सीमा समान रूप से सभी वर्गों के लिए लागू होगा। किसी विशेष वर्ग को उम्र सीमा में छूट नहीं दिया जाता। जन्म से जुड़ी जरूरी दस्तावेज एक बार अच्छे से आपको जांच लेना है। ताकि आवेदन स्वीकार हो जाए और निरस्त न हो।

JNVST के लिए जरूरी दस्तावेज

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन हेतु कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। जिसकी जानकारी नीचे दे दी गयी है।

  • कक्षा 5 में अध्यनरत बच्चे का प्रमाण पत्र या पास आउट प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • इस जिले का बच्चा है तो निवास प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो वास हस्ताक्षर।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • बच्चों के माता या पिता का एक पहचान प्रमाण पत्र नहीं।

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2026 के लिए आरक्षण का नियम

नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आरक्षण के नियमों का पूरा ध्यान रखा गया है। जैसे कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 15% सीट आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7.5 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई हैं पिछड़ा वर्ग के लिए 27% सीट आरक्षित किया गया है। दिव्यांग बच्चों के लिए तीन प्रतिशत सीट आरक्षित किया गया है। कुल सीटों में 75% ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों हेतु निर्धारित किया गया है। ताकि गांव में पढ़ रहे बच्चों को एक बेहतरीन अवसर मिल पाए।

नवोदय विद्यालय एडमिशन के लिए परीक्षा का पैटर्न

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की होगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछा जाएगा। यह परीक्षा तीन खंड में रहेगा। जिसमें मानसिक क्षमता, अंकगणित व भाषा कुल 100 अंकों की यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा बच्चों की तार्किक सोच कितनी है गणितीय समझा वह भाषा ज्ञान पढ़ने हेतु बनाया गया है। परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसकी जानकारी एडमिट कार्ड में टाइम सहित दी रहेगी।

चयनित बच्चों के लिए आगे की प्रक्रिया

नवोदय विद्यालय संगठन के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिन भी बच्चों का परिणाम के बाद नाम आता है उनकी एक मेरिट सूची जारी होती है और मेरिट सूची जारी हो जाने के बाद बच्चों का दस्तावेज सत्यापन होता है। जिसके लिए बच्चों को नवोदय विद्यालय में बुलाया जाता है अगर बच्चों के सत्यापन के दौरान मूल दस्तावेज से सही पाया जाता है तो बच्चों को प्रवेश प्रदान कर दिया जाता है। इसके बाद नए शैक्षिक सत्र की पढ़ाई की शुरुआत हो जाती है। नवोदय विद्यालय संगठन के द्वारा प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाती है।जिन बच्चों की शीट खाली रह जाती हैं उन सीटों को बढ़ाने के लिए फिर से दोबारा और तिवारा लिस्ट जारी होती है।

Navodaya Vidyalaya Admission Class 6 Important Link

DescriptionLink
Online आवेदनClick Here
नोटिफिकेशनClick Here
अधिकारिक वेबसाइटClick Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now