UP Cashless Yojana 2026: यूपी कैशलेश योजना आवेदन स्टेटस, ई-केवाईसी व कार्ड डाउनलोड और जानिए इसके बड़े फायदे

Staff Khabar
On: August 11, 2026 10:05 PM
Follow Us:

UP Cashless Yojana 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य सचिव और बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 5 जून 2025 को एक ऐसा आदेश जारी किया गया था। जिसके आधार पर SACHIS के माध्यम से इस कार्ड को बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।बेसिक विभाग और माध्यमिक विभाग के शिक्षक व पात्र आश्रित परिवार सदस्य लिस्टेड सभी सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रत्येक वर्ष 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज करा पाएंगे। इस कार्ड के तहत अनुदेशक, शिक्षामित्र, केजीबीवी वार्डन व रसोईया को भी लाभ दिया जाएगा। नीचे आवेदन करने से लेकर आवेदन कार्ड डाउनलोड किए जाने तक पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताइए गई है।

UP Cashless Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना नाम मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 2026
योजना को लागू करने वाली संस्था का नामSACHIS
आदेश जारी किए जाने की तारीख05 जून 2026
योजना हेतु पात्र विभागबेसिक विभाग और माध्यमिक विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग
आवेदन के लिए पोर्टल का नामcmtcts.upsdc.gov.in
कवरेज राशिप्रति परिवार के लिए 5 लाभ रुपये तक का लाभ

यूपी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश योजना की महत्वपूर्ण अपडेट

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के द्वारा लागू किया गया है। जो कि बेसिक व माध्यमिक विभाग के शिक्षकों पूरा कर करती है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को उनके पात्र आश्रित परिवार के सदस्य को लिस्टेड सरकारी व निजी अस्पताल में कैशलेस इलाज कारण जाने की सुविधा प्रदान किए जाती हैं। ताकि इलाज के समय पैसों की व्यवस्था करने में किसी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े। योजना शिक्षकों के साथ अनुदेशक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डन और रसोईया को भी कर कर रही है। कई लोगों को यह पता ही नहीं था कि शिक्षकों के अलावा इनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक को कैशलेश इलाज

एडेड व राजकीय विद्यालयों के बाद प्रदेश भर के 2500 से ज्यादा वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय है जहां पर 350000 शिक्षकों का कैशलेस चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के निर्देश के आधार पर विभाग के द्वारा इन सभी शिक्षकों को चिन्हित कर लिया गया है। और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि वित्त विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों का अभी तक कोई अधिकृत आंकड़ा शिक्षक के पास बिल्कुल नहीं था। अब विशेष सचिव उमेश चंद के माध्यम से जारी आदेश के आधार पर इन शिक्षकों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के द्वारा तैयार किया गया पोर्टल पर खुद अपने और अपने आश्रित सदस्यों का ब्यौरा आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करना पड़ेगा। जिसको प्रधानाध्यापक प्रधानाचार्य के द्वारा सत्यापन किया जाएगा।इसके बाद डीआईओएस के द्वारा अंतिम स्वीकृति दी जाएगी। फिलहाल राजकीय व एडेड विद्यालयों में अभी तक 55000 शिक्षक व उनके आश्रितों को मिलते हुए 170000 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। जबकि करीब 10000 आवेदन डीआईओएस व प्रधानाचार्य स्तर पर अभी भी बचा हुआ है।

UP Shikshak Cashless Chikitsa योजना के लिए पात्रता

यूपी शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए बेसिक माध्यमिक दोनों विभाग के कार्य शिक्षक पूरी तरीके से पात्र हैं।इसके अलावा शिक्षा मित्र अनुदेशक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वार्डन और रसोइयों को इस योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। अगर पति-पत्नी दोनों शिक्षक है तो दोनों का अलग-अलग अपना आवेदन कर पाएंगे जिससे परिवार को 5 लाख की बजाय कल 10 लाख रुपए तक का उनको कवरेज प्रदान किया जाएगा। जिन कर्मचारियों के पास सीजीएचएस कार्ड पहले से ही है या फिर आयुष्मान भारत कार्ड बना हुआ है उनको दोबारा नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पुरानी प्राइवेट हेल्थ पॉलिसी को जारी रखते हुए आप इस योजना में आवेदन कर पाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के वित्त अभियान शिक्षक को इस योजना में सम्मिलित कर लिया गया है। उनको भी अब कैशलेस कार्ड योजना का लाभ मिल पाएगा।

UP Shikshak Cashless Chikitsa हेल्थ कार्ड किस प्रकार आवेदन करें

लाभार्थियों को आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट सीएमडी cmtcts.upsdc.gov.in पर जाते हुए अप्लाई फॉर शिक्षा कैशलेस चिकित्सा कार्ड के विकल्प को चुनना है और आधार से लिंक मोबाइल नंबर वन टाइम पासवर्ड वेरिफिकेशन हो जाने के बाद फार्म खुल जाएगा और फॉर्म में आपको अपने विभाग का नाम, अपनी डिटेल्स, स्कूल का नाम, जिला का नाम, विकासखंड का नाम, रिटायरमेंट की जानकारी भरना पड़ेगा थोड़ी सी गलती की वजह से आपका आवेदन रुक सकता है। अब फोटो अपलोड व कैप्चा भरने के साथ ही फॉर्म सबमिट कर पाएंगे। जैसे ही फॉर्म सबमिट हो जाता है आप उस फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा कर रख सकते हैं और आपके फोन पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर जाएगा।अब खंड शिक्षा अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास अप्रूवल के लिए यह फॉर्म फॉरवर्ड हो जाएगा फिर वह वेरीफाई करेंगे।

UP Shikshak Cashless Chikitsa योजना में परिवार के सदस्य किस प्रकार जोड़े

अगर आप अपने आश्रितों को जोड़ रहे हैं तो यह ध्यान रखना है कि ₹3500 मासिक आय से कम कमाने वाले सदस्य ही आश्रित हैं अगर पति या पत्नी प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं या माता-पिता पहले से पेंशन भोगी है तो उनको आश्रित नहीं माना जाएगा। इसलिए असली जरूरतमंद सदस्य का नाम जोड़े और गलत आश्रित जोड़ने से बचे।

UP Shikshak Cashless Chikitsa Yojana E-KYC की प्रक्रिया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अप्रूवल के बाद एसएमएस आपके मोबाइल नंबर पर आएगी और ई केवाईसी आपको करना है। इससे पहले कोशिश करने के बाद आयुष्मान ऐप में जो रिकॉर्ड फाउंड दिखता है। आयुष्मान का ऐप डाउनलोड करते हुए मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है और PMJAY स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना या स्कीम चुनकर फैमिली आईडी से खोजने पर आवेदक व उनके आश्रितों की सूची दिख जाएगी। हर सदस्य के सामने दो ई केवाईसी रहेगा। जिस पर क्लिक करते हुए ओटीपी व लाइव फोटो के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरा कर लेना है। यह हर तरह के आश्रितों के लिए अलग-अलग रहता है।

UP Shikshak Cashless Chikitsa Health Card डाऊनलोड की प्रक्रिया

जैसे ही ई केवाईसी पूरी होती ईकार्ड जनरेट होगा जो कि शिक्षक cmtcts.upsdc.gov.in/PrintCard.aspx मोबाइल ओटीपी वन टाइम वेरिफिकेशन के बाद स्टेट हेल्थ कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। कार्ड में नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन की जानकारी दिया रहता है। परिवार के हर सदस्य का कार्ड अलग-अलग रूप से डाउनलोड करना है। कार्ड की 1% मोबाइल में आपको सुरक्षित रख लेना है। ताकि अस्पताल में जरूरत पड़ने पर दिखा सकें।

UP Shikshak Cashless Chikitsa Yojana के तहत क्या क्या लाभ मिल पाएगा?

उत्तर प्रदेश शिक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड बन जाने के बाद शिक्षक व पात्र आश्रित लिस्टेड सरकारी निजी अस्पताल में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज कर पाएंगे। कौन-कौन से इलाज इस कार्ड के तहत हो पाएगा इसकी जानकारी पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है। इलाज कराए जाने के पहले संबंधित अस्पताल की हेल्प डेस्क से या फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ऑफिशियल हेल्पलाइन के तहत कवरेज की पूरी लिस्ट जरूर कंफर्म कर लीजिए। ताकि इलाज कराते समय किसी भी प्रकार का भ्रम की स्थिति ना हो। कुल मिलाकर यह शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सभी के लिए काफी राहत देने वाली योजना है जिन परिवारों में अभी तक कैशलेस हेल्थ कवर अभी तक नहीं वह सभी अब लाभ ले पाएंगे।

CM Teacher Cashless Yojana Important Links

विवरणलिंक
आवेदन पोर्टलClick Here
आवेदन स्टेटसClick Here
E-KycClick here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now