UP TGT PGT Teacher Recruitment 2026: यूपी में 23899 पदों पर टीजीटी पीजीटी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, प्रक्रिया हो गई शुरू

Staff Khabar
On: July 21, 2026 8:45 PM
Follow Us:

UP TGT PGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आ चुकी है। उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नई भर्ती हेतु विभाग के द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा सोमवार को अधि पोर्टल पर 21252 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है। इस अधियाचन में स्नातक यानी टीजीटी के 17740 पदों पर रिक्तियां हैं और प्रवक्ता यानी कि PGT के 2615 कुल पद खाली है और इससे संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापक के 897 पद खाली है और प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक अध्यापक के कुल 2647 पद खाली है। जिसका अधियाचन आयोग को पहले प्राप्त हो चुका है। कुल 23899 पदों पर भर्तियों की तैयारी आयोग के स्तर पर अब जा पहुंची है।

UP TGT PGT Teacher Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
Name Of RecruitmentUP TGT PGT & PRT in Aided Secondary Schools
Name Of Selecting BodyUPESSC
Total Posts23,899
TGT Post17,740
PGT Post2,615
PRT897
Expection Notification DateAugust Month ( Not Officially Confirm )

टीजीटी पीजीटी के खाली पदों अधियाचन पोर्टल पर हुआ अपलोड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि टीजीटी यानी कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और पीजीटी यानी प्रवक्ता और संबंध प्राइमरी में सहायक अध्यापक हेतु कल 252 खाली पदों का अध्यक्ष निक पोर्टल यानी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र पर अधियाचन को अपलोड कर दिया गया है। जहां पर टीजीटी के 17740 पद पीजीटी के 2615 और संबंध प्राइमरी विद्यालय के 897 पद सम्मिलित किया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को यह अधियाचन भेजा गया है। अधियाचन के बाद आयोग भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है।

प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के खाली पदों का अधियाचन पहले भेजा जा चुका

उत्तर प्रदेश टीजीटी और पीजीटी का अधियाचन पहले शिक्षा निदेशालय के द्वारा इंटर कॉलेज हेतु प्रधानाचार्य के 1475 वह एडेड में प्रधानाध्यापक के 1172 खाली पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर भेज दिया गया है। कुल प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यक के 2647 आयोग के पास पहले से ही है। टीजीटी पीजीटी और प्राइमरी के 21252 खाली पद और जुड़ चुके हैं। ऐसे में कुल पदों की संख्या 13899 हो गई है। उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की रिक्त पदों की सभी प्रकार की जानकारियां उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को मिल चुकी हैं।

अधियाचन मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू

उत्तर प्रदेश टीजीटी और पीजीटी की भर्ती की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। लेकिन यह माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तक अधियाचन प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार से यह देखा जा रहा है की भर्ती की प्रक्रिया का एक हिस्सा है अधियाचन मिलने के बाद आयोग सबसे पहले रिक्त पदों की अच्छे से वेरीफिकेशन करेगा सत्यापन होने के बाद भर्ती का औपचारिक तौर पर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार टीजीटी पीजीटी भर्ती का नोटिफिकेशन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए अच्छा संकेत है कि आयोग जल भर्ती प्रक्रिया पूरी तरीके से शुरू कर देगा।

सबसे पहले टीजीटी पीजीटी का जारी होगा विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विभाग के द्वारा जैसे-जैसे रिक्त पदों की सूचना प्राप्त होती जाएगी। वैसे-वैसे क्रमबद्ध माध्यम से विज्ञापन को घोषित किया जाएंगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार के माध्यम से यह स्पष्ट किया जा चुका है। सूत्रों से यह अपडेट निकलकर आ रहा है कि टीजीटी पीजीटी का विज्ञापन सबसे पहले जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यक के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। सबसे पहला मौका टीजीटी पीजीटी के अभ्यर्थियों को मिलने वाला है। इसके बाद प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर मौका मिलेगा।

शिक्षक भर्ती का विज्ञापन कब तक जानिए अपडेट

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन प्राप्त हो जाने के बाद भर्ती की प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है। यानी आयोग स्तर पर इस भर्ती को लेकर कार्य शुरू हो चुका है।सबसे पहला कार्य आयोग का यह है कि रिक्त पदों की जांच का कार्य कुल पदों की संख्या 2899 पदों पर पहुंच चुकी है।जिसमें टीजीटी पीजीटी संबंध प्राइमरी व प्रधानाध्यक व प्रधानाचार्य के पद सम्मिलित हैं। उम्मीद यह किया जा रहा है कि आयोग जल्द ही अपने स्तर पर या औपचारिकता पूरा करते हुए भारती की प्रक्रिया को शुरू करने वाला है। उम्मीद यहां की जा रही है कि टीजीटी और पीजीटी के पदों पर विज्ञापन अगले महीने यानी अगस्त में जारी किया जा सकता है। तारीखों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है। ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल सूचना आने तक इंतजार करें। आयोग को अधियाचन मिल गया है यह भर्ती प्रक्रिया का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधियाचन मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now