UPSSSC OTR Registration 2026: UPSSSC सभी भर्तियों के OTR रजिस्ट्रेशन शुरू, लास्ट डेट बेहद नजदीक

Staff Khabar
On: August 18, 2026 8:42 PM
Follow Us:

UPSSSC OTR Registration 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तर्ज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लागू कर दिया है। आयोग के द्वारा 14 जुलाई 2026 से वन टाइम रजिस्ट्रेशन अर्थात ओटर की सुविधा प्रारंभ कर दिया गया है। जो कैंडीडेट्स आयोग की आने वाली भर्तियों में सम्मिलित होना चाहते हैं। सबसे पहले उनको ओटर में अपनी बेसिक डीटेल्स को रजिस्टर करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन कर देने के बाद बार-बार फॉर्म में जानकारियां नहीं भरना पड़ेगा। आयोग के माध्यम से ओटर के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पूरी तरीके से आवेदन करना निः शुल्क है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन सभी परीक्षाओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।आयोग के द्वारा यह नोटिफिकेशन ऑफिस ऑर्डर नंबर 45/17/ विज्ञापन अनु0 ( 11 ) / 2026 के तहत इस नोटिफिकेशन को जारी किया है। ताकि भर्ती प्रक्रिया और आसान बन पाए। ध्यान रहे लास्ट डेट बेहद नजदीक है इसलिए फॉर्म जल्द से जल्द भर दे।

UPSSSC One Time Registration 2026 Overview

ParticuarsDetails
संस्था का नामUPSSSS
रजिस्ट्रेशन नामOne Time Registration ( OTR )
रजिस्ट्रेशन शुरू14 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन शुल्कनिःशुल्क
रजिस्ट्रेशन प्रकारऑनलाइन
OTR कौन सी भर्तियों पर लागूसभी
Official Websiteupsssc.gov.in

OTR प्रणाली क्या है क्यों OTR रजिस्ट्रेशन हो रहे

वन टाइम रजिस्ट्रेशन ऐसी प्रणाली है उम्मीदवारों को बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत ना हो। जिसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। उम्मीदवार इस वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी सभी पर्सनल स्पेसिफिक कटेगरी से जुड़ी सभी जानकारियां फिल कर पाएंगे और उनको एक वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर मिल पाएगा। जो कि हर भर्ती में यह वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार आप वन टाइम रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रोफाइल बना लेते हैं जिसके बाद आयोग के माध्यम से आने वाली सभी भर्ती जैसे लोअर पीसीएस, जूनियर अस्सिटेंट, स्टेनोग्राफर, लेखपाल, गन्ना पर्यवेक्षक, अस्सिटेंट अकाउंटेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं हेतु आवेदन वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर से किया जा सकेगा। एक जरूरी अपडेट यह है कि जो अभ्यर्थी प्राम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 का एग्जाम दिए हैं या रजिस्ट्रेशन किए हैं वह उनका नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। वह पेट 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से वन टाइम रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

One Time Registration के पहले यह दस्तावेज जरूरी

वन टाइम रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरे जाने के पहले नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेजों को अपने पास तैयार करके रख लेना है।ताकि बीच में आपको किसी भी प्रकार की रजिस्ट्रेशन करते समय समस्या ना हो।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • वैध ईमेल आईडी
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • निवास
  • जाति प्रमाण पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

One Time Registration के फायदे

वन टाइम रजिस्ट्रेशन के काफी बड़े फायदे हैं जैसे कि एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद नई भर्तियों में बार-बार अभ्यर्थियों को फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा। बार-बार वही जानकारी सबमिट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आवेदन प्रक्रिया का पहले से काफी तेज व आसान हो जाएगी। जैसे की नई फॉर्म आते थे तो अभ्यर्थी फॉर्म भरते थे जिस वजह से अब बहुत से विद्यार्थियों के पार में गड़बड़ियां हो जाती थी। अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद नए फॉर्म में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी किसी भी अभ्यर्थी से नहीं होगी वन टाइम रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया मुक्त है इसके लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है।

UPSSSC OTR ध्यान रखने योग्य बातें

वन टाइम रजिस्ट्रेशन का फॉर्म भरते समय कुछ इस तरह का नियम है। जिसको पालन अगर आप नहीं करते तो समस्या हो सकती है। जैसे कि सबसे पहले मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से ओटीपी से वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसलिए दोनों का सक्रिय होना जरूरी है। फोटो हाल का या फिर पिछले 6 महीना के अंदर का होना चाहिए। फोटो 50KB व 100KB साइज का JPEG फॉर्मेट में होना आवश्यक है।सिग्नेचर के साथ आपको अपना नाम हिंदी में लिखना आता हो। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद कैंडिडेट्स को वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। जो कि उनकी ईमेल नाम मैसेज आ जाएगा और फोन नंबर में भी ओटीआर नंबर का मैसेज आ जाएगा। एक से ज्यादा आवेदन होने पर आवेदन निरस्त हो सकते हैं। इसलिए गलती से दोबारा ओटीआर के लिए रजिस्ट्रेशन बिल्कुल ना करें।

UPSSSC OTR रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें?

वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे स्टेप बताया गया है जो कि कैंडीडेट्स आसानी से वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक upsssc.gov.in/otr पर जाना है।
  • आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन ओटीआर के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • पेट 2025 का अगर अपने फार्म भरा है तो पेट रजिस्ट्रेशन नंबर डालते हुए आगे बढ़ जाना है।
  • मोबाइल नंबर व ईमेल से ओटीपी वेरीफाई करना है।
  • अपनी पर्सनल डीटेल्स व शैक्षणिक जानकारियां भरना है।
  • फॉर्मेट में हाल की फोटो को अपलोड कर देना है।
  • सबमिट करने से पहले सभी मांगी गई जानकारी को अच्छे से चेक कर लेना है।
  • फॉर्म को सबमिट करना है और वन टाइम रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन पेज को से करते हुए उसका प्रिंट आउट निकलवा कर रख लेना है।

यह सभी भीम पूरा हो जाने के बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा ध्यान रहे ओटीआर नंबर मिलने के बाद OTR नंबर को अच्छे से सुरक्षित रख दें यह ओटीआर नंबर आगे आपको हमेशा जरूरत पड़ेगी।।

UPSSSC OTR Important Links

DescriptionLinks
OTR Registration LinkClick Here
NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now