CTET September Admit Card 2026: सीटेट सितम्बर एडमिट कार्ड कब और किस प्रकार करे डाऊनलोड, देखे पूरी डिटेल्स

Staff Khabar
On: July 11, 2026 7:19 PM
Follow Us:

CTET September Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार सीटेट परीक्षा का आयोजन आयोजित किया जाता है। इस बार सीटेट जुलाई सेशन की परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई के द्वारा आधिकारिक तौर पर सीटेट दिसंबर 2026 के नोटिफिकेशन को 11 मई 2026 को घोषित किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 10 जून 2026 तक लिया गया था। सीटेट के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं सीटेट का एडमिट कार्ड कब तक घोषित होगा और एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करना है सीटेट परीक्षा का एग्जाम पैटर्न और परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना है सभी प्रकार की जानकारियां नीचे बताई गई है।

जानकारीविवरण
Conducting Body NameCBSE
Notification Release Date11 May 2026
Application Form date11 May 2026 – 10 June 2026
Correction Window Date15 june – 18 June 2026
Exam Date6 September 2026
Admit Catd Release StatusNot Released
Official Website Namectet.nic.in

CTET Exam City Intimation Slip 2026 कब तक?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सीटेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन क्लिप एडमिट कार्ड जारी होने के पहले जारी किया जाता है। सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभी तक आधिकारिक डेट या ऑफिशियल सूचना जारी नहीं किया गया है। पिछले तमाम रिकॉर्ड्स को देखने से यह पता चलता है कि सिटी इंटीमेशन स्लिप एग्जाम डेट से 10 से 15 दिन पहले जारी कर दिया जाता है। इस अनुमान के अनुसार सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप 20 अगस्त तक जारी किया जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से एग्जाम सिटी स्लिप जारी किए जाने को लेकर जानकारी नहीं दी गई है और अतिथि निर्धारित नहीं किया गया है। सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप सीधे तौर पर जारी कर देता है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी डाउनलोड कर पाएंगे। इस एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी रहती है।

CTET September Admit Card 2026 कब आएगा?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट का एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक डेट अभी तक घोषित नहीं किया गया है। लेकिन पिछले सेशन व रिकॉर्ड्स को देखा जाए सीबीएसई परीक्षा से एक से दो हफ्ते पहले सीटेट के एडमिट कार्ड को जारी कर देता है। इस बार परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में अगस्त के आखिरी सप्ताह तक में सीटेट का प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है।उम्मीदवार ctet.nic.in पर जानकारी को चेक करते रहें।सीबीएसई बिना किसी सूचना के सीटेट के एडमिट कार्ड को जारी कर देता है।

CTET September 2026 परीक्षा की डेट व शिफ्ट वाइज टाइमिंग

सीटेट परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। सीटेट परीक्षा के लिए पहली पहली का पेपर 9:30 बजे से 12 बजे तक होगा। पहली पाली में पेपर 2 की परीक्षा होगी। पेपर 2 के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के लिए सीटेट का आयोजन होता है। दूसरी पाली 2:00 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसे पेपर वन का आयोजन होगा। पेपर वन कक्षा 1 से 5 तक के लिए पढ़ने वालों के लिए रहता है पूरे देश भर में 236 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई सीटेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CTET परीक्षा पैटर्न व पासिंग मार्क्स की जानकारी

सीटेट के दोनों पेपर में कुल 150 नंबरों का प्रश्न पूछा जाता है। प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने के लिए एक अंक प्रदान किया जाता है। कुल प्रश्नों की संख्या 150 रहती है। नेगेटिव मार्किंग सीटेट परीक्षा में नहीं लागू है। इसलिए अभ्यर्थी सीटेट के सभी प्रश्नों को करके आते हैं। क्योंकि गलत करने पर अंक नहीं करते हैं। सीटेट की परीक्षा पिछले कुछ वर्षों से ऑफलाइन होने लगी है। मार्कशीट पर नीले काले बाल पॉइंट से शीट को भरनी होती है। परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट का वक्त मिलता है सीटेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 90 नंबर लाने पड़ते हैं और आरक्षित वर्ग ओबीसी एससी एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 82 नंबर यानी कि 55% अंक लाने पड़ते हैं दोनों पेपरो में यही नियम लागू होता है।

CTET Admit Card में कौन कौन सी जानकारी रहती है

प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर और फोटो रहता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की डेट परीक्षा पाली का समय पहुंचने का समय व परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिया रहता है। प्रवेश पत्र के आखिरी में परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम रहते हैं। जिनको ध्यान से पढ़ना चाहिए। आपकी जानकारी एडमिट कार्ड में सही है या नहीं यह अच्छे से जांच लेना चाहिए।

आवेदन का प्रिंटआउट या रजिस्ट्रेशन नंबर खो गया है तो क्या करें?

अगर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन का प्रिंटआउट को दिए हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।क्योंकि सीबीएसई के द्वारा वेबसाइट पर एक अलग से विकल्प प्रदान कर दिया गया है। जो कि उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर या ईमेल को डालकर रजिस्ट्रेशन नंबर फिर से पा सकते हैं। फॉर्म भरते समय आपने जो ईमेल भरा था। अगर वह आपके पास सुरक्षित है तो यह बिल्कुल आसान तरीका है।अगर यह तरीका भी काम नहीं कर रहा तो सीबीएसई के हेल्पलाइन नंबर पर बात करते हुए जानकारी को बात कर हेल्प ले सकते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को किसी सुरक्षित जगह अभी से लिख लें। ताकि एडमिट कार्ड आने पर आसानी से आप एडमिट कार्ड को निकलवा सके।

सीटेट परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा और क्या नही?

एग्जाम सेंटर पर सीटेट एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट कॉपी और अपना एक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड या वोटर कार्ड को लेकर जाना आवश्यक है। कुछ परीक्षा केंद्रों पर पासपोर्ट साइज फोटो मांगा जाता है। इसलिए पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएं। परीक्षा केंद्रों पर कोई किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वर्जित है। मोबाइल फोन कैलकुलेटर घड़ी किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीज परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरीके से माना है। किसी भी तरीके का किताब यह नोटिस या कागज पर लिखा हुआ अंदर नहीं ले जा सकते हैं। नियम तोड़ने पर परीक्षा से आप बाहर हो सकते हैं। इसलिए इन जरूरी बातों का पूरा ध्यान अवश्य रखें।

CTET Admit Card डाउनलोड करने का तरीका

सीटेट प्रवेश पर डाउनलोड करने के लिए नीचे स्टेप बताए गए हैं इन स्टेप को फॉलो करते हुए सीटेट के प्रवेश पत्र को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट एडमिट कार्ड का लिंक सीबीएसई के द्वारा एक्टिव होगा जो कि अभी लिंक एक्टिव नहीं है।

  • सबसे पहले सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर सीटेट एडमिट कार्ड सितंबर 2026 के लिंक पर क्लिक कर दे।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर पर डेट ऑफ बर्थ डालना है।
  • स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को भरना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • प्रवेश पत्र स्क्रीन पर शो होने लगेगा। जिसको डाउनलोड कर लेना है।
  • सीटेट सीटेट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अवश्य निकलवाले।

CTET 2026 Admit Card जरूरी लिंक

विवरणलिंक
Admit Card DownloadSoon
Official Notification linkClick Here
Official Website LinkClick Here

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now