Agniveer New Rule Update: अग्निवीर के लिए अच्छी खबर! 4 वर्ष की सेवा के बाद 25 फ़ीसदी सैनिकों को बरकरार रखे जाने की मांग

Staff Khabar
On: July 6, 2026 7:26 PM
Follow Us:

Agniveer New Rule Update: अग्नि वीर के लिए अच्छी खबर आ चुकी है। भारतीय सेना अब अधिक अग्नि वीरों को सर्विस में रखना चाह रही है। भारत की तीनों सेना को अग्नि वीरों को 4 वर्ष की सेवा के बाद 25 फ़ीसदी अग्नि वीरों को बरकरार रखे जाने की सहमति अभी तक मिली है। अग्निपथ स्कीम के तहत अग्नि वीरों को भर्ती किया जाता है। 2023 की शुरुआत में इन्होंने ट्रेनिंग शुरू किया था। अग्नि वीरों के शुरुआती बैच इस वर्ष के अंत तक अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका सेवा से निकाल दिया जाएगा।

4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्नि वीरों को सेवा से बाहर किया जाएगा और डिफेंस फोर्स में अपनी मर्जी से सेवा करने हेतु चुने गए अग्नि वीरों को मेरिट के आधार पर सैनिकों के तौर पर वापस भर्ती कर लिया जाएगा। जैसे कि जानकारी यह निकलकर आई है कि नेवी के द्वारा इस स्कीम के तहत सम्मिलित नविको को ज्यादा से ज्यादा रिटेंशन परसेंटेज यानी 75 फ़ीसदी मांगने वाली है। जबकि आर्मी और आईएफ के द्वारा 25 फ़ीसदी से बढ़ते हुए 50 फ़ीसदी रिटेंशन परसेंटेज किया जा सकता है।

25 फ़ीसदी अग्निवीरों को स्थाई किए जाने की मिली सहमति

डिफेंस फोर्स ने या स्पष्ट किया है कि अभी तक रिटेंशन परसेंटेज 25 फीसदी आंकड़ों तक बना हुआ है। मीडिया के द्वारा सवाल करने पर नेवी आईएफ आर्मी के द्वारा ज्यादा रेगुलर अग्निवीर रहे इस पर कोई जवाब नहीं आया है। अग्निवीर सेवा में रहने के बाद अनुभवी हो जाते हैं और ट्रेंड हो जाते हैं। ऐसे में ज्यादा रिटेंशन की जरूरत है क्योंकि अग्नि वीर 4 वर्षों में कई ऑपरेशन में हिस्सा लिए हुए होते हैं उनके पास नया अनुभव रहता है नई टेक्नोलॉजी व नए हथियार संभाले होने की वजह से अनुभव रहता है। अग्नि वीरों के रेगुलर और ज्यादा पर रिटेंशन परसेंटेज के विकल्प पर आगे चर्चा होने की पूरी संभावना है।

मिली जानकारी के आधार पर अगर अग्निवीरों की रिटेंशन परसेंटेज में बढ़ोतरी हेतु मजूरी प्रदान नहीं किया जाता तो कुछ खास यूनिट्स रिटर्न किए गए अग्नि वीरों में से ज्यादा अग्नि वीरों को सम्मिलित फिर से कर सकती है। जो कि ज्यादा अनुभवी हैं उनको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। रिटेंशन परसेंटेज में बढ़ोतरी नहीं मिलती है तो बहुत ज्यादा फायदा तो स्थाई को लेकर नहीं होगा लेकिन इसके विकल्प पर विचार जरूर कर सकती है।

अग्नि वीरों को स्थाई किया जाना 25 फ़ीसदी के अंदर ही रह सकता है। जो कि अभी वर्तमान में 25 फ़ीसदी का रिटेंशन मंजूर है जैसे कि एक आर्मी की नई बटालियन बनी है जिसका नाम है भैरव बटालियन जो कि इनका परिषद अन्य बटालियन की तुलना में ज्यादा रह सकता है। जिसमें सबसे ज्यादा 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्नि वीरों का परसेंटेज काफी ज्यादा रह सकता है।

अग्निपथ स्कीम के माध्यम से चयनित सैनिकों की ट्रेनिंग लगातार शुरू

25 फ़ीसदी से ज्यादा रिटेंशन परसेंटेज की मांग वाला एक प्रस्ताव DMA को भेज दिया गया था। लेकिन री वैल्युएशन हेतु फिर से वापस कर दिया गया था। अग्निपथ स्कीम के तहत जो आर्मी के सभी सेवा जैसे कि सैनिक नाविक एयरमैन की ट्रेनिंग वर्तमान में लगातार जोरों से जारी है। पिछले वर्ष ट्रेनिंग की बात किया जाए तो 70000 अग्नि वीरों के द्वारा ट्रेनिंग लिया गया था। अगले वर्ष में आर्मी में अग्नि वीरों की बढ़ोतरी हेतु फिर से 90000 नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जिसकी पूरी संभावना है।

अग्नि वीरों की वैकेंसी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। 180000 सैनिकों की कमी पूरी करने के लिए अग्नि वीरों की भर्तियां जारी की जा रही हैं। पिछले वर्ष जो अग्नि वीर की भर्ती हुई थी। जिसके लिए अलग-अलग बैंक से एमओयू साइन किया गया था। अग्नि वीरों के अलाउंस छोटी रेगुलर सैनिकों के बराबर है। लेकिन 4 वर्ष की सेवा है उसके बाद सिर्फ 25 फ़ीसदी अग्निवीरों को स्थाई हेतु सिलेक्ट किया जाता है। रिटेंशन परसेंटेज बढ़ोतरी को लेकर अभी फिलहाल आर्मी ने कुछ आधिकारिक तौर पर जवाब नहीं दिया है।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now