CM Shikshak Cashless Chikitsa Yojana: यूपी के शिक्षकों शिक्षामित्र के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत

Staff Khabar
On: July 10, 2026 8:51 PM
Follow Us:

CM Shikshak Cashless Chikitsa Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में 8 जुलाई को शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। योजना के शुभारंभ से सभी शिक्षक शिक्षामित्र व अनुदेशक के लिए अच्छी खबर है। इस योजना के शुरू हो जाने के बाद राज्य के सभी पात्र शिक्षक व उनके परिवार को इलाज हेतु कैशलेस की सुविधा आसानी से मिल पाएगी। कैशलेस शिक्षक योजना बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षक व उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को लाभ दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक व कर्मचारियों को जल्द इस योजना से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से मिलने वाली सुविधाएं

मुख्यमंत्री शिक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षक व शिक्षामित्र व अनुदेशकों को वह सभी प्रकार की सुविधा मिल पाएंगी। जो कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सुविधा दिया जाता है। इस योजना के तहत शिक्षक व उनके परिवार देश भर के आयुष्मान भारत से जुड़े सभी अस्पतालों में कैशलेस का इलाज कर पाएंगे। गंभीर बीमारी के इलाज में आने वाले आर्थिक संकट से निजात मिल पाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। यह योजना के शुरू होते ही शिक्षकों व उनके परिवार को कैशलेस की सुविधा मिल पाएगी। सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के दौरान शिक्षकों उनके परिवारों को पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत फिलहाल बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षक को लाभ मिलेगा। व उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। सरकार ने यह कहा है कि आने वाले समय में उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारी व शिक्षकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों हेतु यह प्रक्रिया

बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों का ऑनलाइन डाटा एकत्र करने हेतु विशेष तरह का पोर्टल तैयार कर लिया गया है अभी तक कुल 789032 लाभार्थियों के द्वारा अपने विवरण को दर्ज किया जा चुका है

● बेसिक वह माध्यमिक शिक्षक पोर्टल पर अपने विवरण को दर्ज कर पाएंगे।

● सभी खंड शिक्षा अधिकारी दी गई जानकारी का वेरिफिकेशन करेंगे।

● अनुमति मिल जाने के बाद सभी डाटा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के BIS पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा।

● ई केवाईसी आधार आधारित पूरा हो जाने के बाद शिक्षक अपने डिजिटल हेल्थ कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे

यह भी पढ़े- UP Health Card Download 2026: यूपी शिक्षक कैशलेस हेल्थ कार्ड, देखें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए प्रक्रिया

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन डाटा पोर्टल 3 जुलाई से शुरुआत कर दिया गया है। जिसकी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

● शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

● माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों के किए गए आवेदन का सत्यापन करेंगे।

● सत्यापन होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक अंतिम रूप से अनुमोदित करेंगे।

● अनुमोदन हो जाने के बाद सभी डाटा ना को भेज दिया जाएगा।

● आधार ई केवाईसी पूरा करना है इसके बाद शिक्षक डिजिटल कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

जैसे ही शिक्षकों का सत्यापन और ई केवाईसी पूरा हो जाता है शिक्षकों को ऑनलाइन एक डिजिटल हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड के मदद से शिक्षक आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में अपने कैशलेस इलाज का लाभ ले पाएंगे। वह उनके परिवार लाभ ले पाएंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए भी सीएम ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह कह है कि इस योजना का दायरा और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया गया है। जैसे कि बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों का कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा। इसी तरह विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी अपने विवरण को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करते हुए इस योजना से जोड़ सकेंगे व स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

इस पोर्टल पर भरना होगा शिक्षकों को व उनके परिवार का विवरण

वाराणसी के बीएसए भूपेंद्र सिंह के द्वारा यह बताया गया कि मुख्यमंत्री इस योजना का उद्घाटन 8 जुलाई को करेंगे। जिसकी तैयारी बहुत तेजी से चल रही है। इस योजना से जुड़ने हेतु cmtcts.upsdc.gov.in पर जाते हुए आवेदन करना है। शिक्षक व संबंधित कर्मचारी खुद का अपने परिवार का पूरा विवरण भर पाएंगे। BSA के द्वारा यह कहा गया कि शिक्षक अपने परिवार का या अपना विवरण भरते समय वही विवरण भरे जो कि आधार कार्ड से मिलान खाए।

Ashutosh Singh

Ashutosh Singh is a Content Writer at StaffKhabar.in, He writes on Government Employee News, Education News, Notification, Answer Key And Result Update, Recruitment, UPTET CTET News, and Schemes etc. helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now